- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Rice Poha Cheela Recipe: नाश्ते में लोग अक्सर चावल और पोहे का सेवन करते हैं. मगर क्या आप चावल और पोहे से चीला (Rice Poha Cheela Recipe) बनाने की विधि जानते हैं. चावल और पोहे का चीला खाने में काफी टेस्टी और कुरकुरा होता है. वहीं इसमें कुछ सब्जियां एड करके आप इसे सेहत के लिए भी फायदेमंद बना सकते हैं. साथ ही हाई फाइबर गुणों से भरपूर ये चीला आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है. तो आइए जानते हैं चावल और पोहे से चीला बनाने की आसान रेसिपी, जिसे ट्राई करके आप महज 30 मिनट में बेस्ट नाश्ता सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – डेजर्ट में ट्राई करें केसरिया खीर की आसान रेसिपी, खाने में भी होगी बेहद लजीज और स्वादिष्ट
Ingredients
Method
चावल और पोहे का चीला बनाने के लिए सबसे पहले चावल और पोहे को धोकर पानी में भिगो दें.
लगभग 4 घंटे बाद चावल और पोहे का पानी छान लें. फिर इसे मिक्सर में डालकर पीस लें.
अब इस बैटर में नमक डालें और कुछ देर के लिए साइड में ढक कर रख दें.
इसके बाद मिक्सर में अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, जीरा और नमक डालकर दरदरा पेस्ट बना लें.
इस पेस्ट को चावल और पोहे के बैटर में मिक्स कर दें. फिर इसमें शिमला मिर्च, गाजर, प्याज और हरा धनिया डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें नींबू का रस डालकर चला दें.
अब गैस पर तवा गर्म करें. फिर इसपर ऑयल अप्लाई करें. अब तले पर तिल और सरसों के दाने डाल दें.
सरसों चटकने के बाद तवे पर चीले का बैटर डालकर फैलाएं और इसे 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर सेंके.
चीले को पलट कर दोनों तरफ से पका लें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद तेव से उतार लें.
बस आपका स्वादिष्ट और कुरकुरा चीला तैयार है. अब इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






