- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 1h 30m
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, dinner
Roghni Naan Recipe: रोगनी नान एक मुगलई फ्लैटब्रेड है, जिसे सभी प्रकार के आटे, अंडे, दूध दही और कुछ मसालों जैसे खसखस और प्याज के बीज के साथ बनाया जाता है। यह एक लोकप्रिय ब्रेड रेसिपी है, जिसका आनंद आप करी, चिकन और पनीर रेसिपी के साथ ले सकते हैं। आप इस साइड डिश रेसिपी को अपने परिवार और दोस्तों के लिए खास मौकों और त्योहारों पर बना सकते हैं, उन्हें यह ज़रूर पसंद आएगा। अगर आप नियमित चावल और चपाती खाकर बोर हो गए हैं, तो इस अनोखे रोगनी नान (Roghni Naan) को जरूर ट्राई करें। इस स्वादिष्ट नान रेसिपी (How to make roghni naan recipe) को घर पर ट्राई करें।
Ingredients
- 400 ग्राम मैदा
Method
सबसे पहले 1 दूध का मिश्रण तैयार करें। मध्यम आंच पर एक पैन में दूध डालकर हल्का गर्म करें। पैन को आंच से उतार लें और उसमें दही और फेंटा हुआ अंडा मिलाएं। दूध गर्म नहीं होना चाहिए नहीं तो अंडा फट जाएगा। इसके बाद मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिए, इसमें नमक, चीनी, सूखा खमीर और घी डाल कर मिला दीजिए। दूध का मिश्रण डालें और आटा गूंथ लें। आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिए, जब तक आटा फूल कर दुगना न हो जाए।
अब आटे को बराबर बॉल्स में बांट लें। नान बनाने के लिए प्रत्येक लोई को आटे की सतह पर बेल लें। नान के दोनों किनारों को पानी से गीला करें और ऊपर से खसखस और प्याज के बीज छिड़कें। इसके बाद नान को ओवन ट्रे में डालें और पहले से गरम ओवन में 4 मिनट या पूरी तरह से पकने और सुनहरा होने तक बेक करें। बन गया आपको रोगनी नान अब इसे आप अपने पसंदीदा सब्जी के साथ खा सकते हैं।






