- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, Drinks, summer drinks
Roohafza Lemonade Recipe: गर्मी के मौसम में घर आए मेहमानों को लोग अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स सर्व करना पसंद करते हैं. हालांकि अगर आप चाहें को ठंडा-ठंडा रूहफज़ा लेमनेड (Roohafza Lemonade Recipe) बनाकर मेहमानों को चुटकियों में इंप्रेस कर सकते हैं. जी हां, रूहफज़ा लेमनेड बनाने की रेसिपी काफी इजी है. जिसकी मदद से आप गर्मियों का बेस्ट ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं रूहफज़ा लेमनेड बनाने की विधि. जिसे सर्व करके आप मेहमानों की गर्मी को चुटकियों में छूमंतर कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर पर 10 मिनट में बनाएं मार्किट जैसा मैंगो शेक, टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक का उठाएं लुत्फ
Ingredients
- 4 चम्मच रूहफज़ा सीरप
- 2 चम्मच नींबू का रस
- ½ चम्मच काला नमक
- 2 चम्मच भीगी हुई चिया सीड्स
- 5-6 पूदीना की पत्ती
- आइस क्यूब्स
- सोडा
Method
रूहफज़ा लेमनेड बनाने के लिए सबसे पहले सर्विंग गिलास ले लें.
अब इसमें पुदीना की पत्ती, नींबू का रस, काला नमक, चिया सीड्स डालें.
इसके बाद गिलास में खूब सारी आइस क्यूब्स डाल दें. जिससे आपका शरबत बिल्कुल चिल्ड बनेगा.
आखिर में सोडा डालकर गिलास को भर दें और इसे चम्मच या स्ट्रा से चलाकर मिक्स करें.
बस आपका रूहफज़ा लेमनेड तैयार है. अब इस कूल और रिफ्रेशिंग ड्रिंक को गेस्ट के सामने सर्व करें.






