- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Lunch
Roti Sandwich Recipe: लंच और डिनर में ज्यादातर लोग ताजी रोटियां खाना पसंद करते हैं. ऐसे में बची हुई बासी रोटियों को लोग अक्सर फेंक देते हैं. लेकिन अगर आप चाहें बासी रोटी से स्वादिष्ट सैंडविच तैयार कर सकते हैं. जी हां, ब्रेकफास्ट में सैंडविच कई लोगों का फेवरेट होता है. ऐसे में बासी रोटी का सैंडविच (Roti Sandwich Recipe) बनाकर आप रोटियों को खराब होने से बचाने के साथ-साथ टेस्टी और हेल्दी नाश्ता भी सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते रोटी के सैंडविच बनाने की रेसिपी.
ये भी पढें – बटर स्कॉच आइसक्रीम की रेसिपी (Butterscotch Ice Cream Recipe)
Ingredients
- 1 कप उबला हुआ काबुली चना
- 1 चम्मच तेल
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ चम्मच धनिया पाउडर
- ¼ चम्मच जीरा पाउडर
- हरी चटनी या टोमैटो केचअप
- चीज़ स्लाइस
- 1 रोटी
- नमक स्वादानुसार
- गोल पीस में कटे हुए प्याज, टमाटर और खीरा
Method
रोटी सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले सैंडविच की स्टफिंग रेडी कर लें. ऐसे में तेल गर्म करें और इसमें चने डालकर भूनें.
कुछ देर भूनने के बाद चने में लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक मिक्स करें. अब सभी चीजों को मिलाएं और चने को मैश करके स्टफिंग तैयार कर लें.
अब रोटी के एक साइड में चने की फिलिंग रखें. दूसरी तरफ हरी चटनी लगाकर चीज़ स्लाइस रखें. अब प्याज, टमाटर और खीरे के स्लाइस रखकर रोटी को चार परत में फोल्ड कर दें.
रोटी को सेंकने के लिए गर्म तवे पर बटर लगाएं. गैस को लो फ्लेम पर सेट करें. फिर रोटी को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें.
आपकी रोटी सैंडविच तैयार है. अब इसे ब्रेकफास्ट में गर्मा गर्म सर्व करें. वहीं टोमैटो सॉस के साथ रोटी सैंडविच को आप बच्चों की टिफिन में भी रख सकते हैं.






