- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai, punjab
- Course
- dinner, Lunch
Saag Gosht Recipe:- हम सभी भलीभांति जानते है साग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खासतौर से सर्दी के मौसम में, क्योंकि इसे खाने से शरीर में गर्मी मिलती है। साथी ही इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। पर अगर हम साग के साथ गोश्त मिला दें, तो इसके स्वाद में चार चांद लग जाता है। साग गोश्त में जूसी मटन के टुकड़े पालक की प्युरी में लिपटे हुए होते है। आप इसे चपाती, तंदूरी रोटी के साथ या सिर्फ साग गोश्त भी खा सकते है।

वैसे तो हर कोई इसके स्वाद से परिचित होगा, लेकिन इसको अच्छे से बनाने की रेसिपी सबको नहीं पता होगी। इस लेख में हम आपको साग गोश्त रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने घर में ही स्वाद से भरपूर साग गोश्त बना सकेंगे।
Ingredients
- 5 ताजा गुच्छे सरसों के पत्ते
- 1 ताजा गुच्छे पालक के पत्ते
- 5 टेबल स्पून जैतून का तेल
- अदरक
- 6- लहसुन
- 2 प्याज
- 4 हरी मिर्च
- नमक
- 2 टेबल स्पून कॉर्नमील
- 300 ग्राम मटन करी
Method
सबसे पहले आप एक पैन में तीन बड़े चम्मच जैतून का तेल गर्म कर लें। फिर उसमें अदरक, लहसुन और प्याज डालकर 2- 3 मिनट तक भून लें।
फिर आप इसमें मटन के टुकड़े डालें और 3-4 मिनट या मीट के नरम होने तक इसे पकाएं। अब आप सरसों के पत्ते काट लें।
इसे ढककर मटन के नरम होने तक पकाएं। मोटे तौर पर कटा हुआ पालक डालें और मिलाएँ। उसके बाद आप इसमें स्वादानुसार नमक डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें। कटी हुई हरी मिर्च डालें।
अंत में आप इसे प्लेट में निकालकर अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें






