- Prep
- 30 min
- Cook
- 6h
- Total
- 144h
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Achar
सहजन की फली सेहत के लिए काफी फ़ायदेमंत होती है। इसे सबसे ज्यादा पौष्टिक सब्जी माना जाता है। सहजन की फली को कई लोग मोरिंगा के नाम से भी जानते हैं। सहजन की फली का सेवन सब्जी के तौर पर तो खूब किया जाता है लेकिन इसका जूस ज्यादा फायदा पहुंचाता है। ना सिर्फ इसकी सब्जी बल्कि इसके फूल और पत्तियों का सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सहजन की फली का सेवन आप सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि अचार के रूप में भी कर सकते हैं। इसे खाने से हाई बीपी से लेकर शुगर तक सब कंट्रोल में रहेगा। हम आपको आज इस आर्टिकल के जरिए सहजन की फली का अचार (Sahjan Ka Achar Recipe) बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।
Ingredients
Method
सहजन का अचार बनाने के लिए आप सबसे पहले फली को अच्छे से धोकर उन्हें काट लें।
फिर आप एक बर्तन में पानी उबालकर उसमें फली डाल दें। इन्हें करीब 5 मिनट तक उबालें और फिर पानी छान लें।
अब आप एक कांच की बरनी लें और उसमें राई और नमक डालकर ऊपर से गुनगुना पानी डाल दें।
फिर आप इसमें उबली हुई फलियां डालकर बरनी का ढक्कन लगाकर 3 दिन के लिए बंद कर दें।
ऐसे में फली का खट्टापन उतर जाएगा और ये अचार के लिए तैयार हो जाएगी।
अब आप बरनी में से फली निकालकर उन्हें 5 घंटे धुप में या पंखे में सूखने रख दें।
अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें हींग डाल दें।
अब बरनी में फली डालकर उसके ऊपर से ये तेल डाल दें।
जब तेल ठंडा हो जाए तो उसमें राई, मेथी दाना, हल्दी और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
फिर आप इसमें स्वाद अनुसार नमक और सिरका डालकर अच्छे से मिला दें और बरनी को बंद कर दें।
करीब दो से तीन दिन में आपका अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा।






