- Prep
- 78h
- Cook
- 20 min
- Total
- 144h
- Cuisine
- Indian
- Course
- Achar, Side Dish
सहजन की फलियों की सब्जी के अलावा इसका अचार भी जरूर चखकर देखें. यकीनन आपको स्वाद बेहद पसंद आएगा. इसे बनाना कोई झंझट का काम नहीं है. आप आसानी से इसे बनाकर स्टोर कर सकते हैं. आइए जानते हैं तरीका.
Drumstick Pickle Recipe: सहजन की फली से अक्सर सब्जी बनाकर खाई जाती है, लेकिन इसका अचार भी बेहद स्वादिष्ट लगता है. सहजन की फली का अचार बनाकर स्टोर किया जा सकता है. आम और मिर्च के अचार की तरह ही ये खाने में स्वादिष्ट लगता है. आइए जानते हैं सहजन का अचार बनाने का तरीका.
Ingredients
- 2 कटोरी सहजन फली कटी
- 3 छोटी चम्मच राई पिसी
- 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटी चम्मच हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच राई दाल पिसी
- 2 छोटी चम्मच सिरका
- 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
- ½ बड़ा चम्मच सौंफ
- 2 चुटकी हींग
- तेल – जरूरत के मुताबिक
- नमक – स्वादानुसार
Method
सहजन का अचार बनाने के लिए आप सबसे पहले फली को अच्छे से धोकर उन्हें काट लें।
फिर आप एक बर्तन में पानी उबालकर उसमें फली डाल दें। इन्हें करीब 5 मिनट तक उबालें और फिर पानी छान लें।
अब आप एक कांच की बरनी लें और उसमें राई और नमक डालकर ऊपर से गुनगुना पानी डाल दें।
फिर आप इसमें उबली हुई फलियां डालकर बरनी का ढक्कन लगाकर 3 दिन के लिए बंद कर दें।
ऐसे में फली का खट्टापन उतर जाएगा और ये अचार के लिए तैयार हो जाएगी।
अब आप बरनी में से फली निकालकर उन्हें 5 घंटे धुप में या पंखे में सूखने रख दें।
अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें हींग डाल दें।
अब बरनी में फली डालकर उसके ऊपर से ये तेल डाल दें।
जब तेल ठंडा हो जाए तो उसमें राई, मेथी दाना, हल्दी और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
फिर आप इसमें स्वाद अनुसार नमक और सिरका डालकर अच्छे से मिला दें और बरनी को बंद कर दें।
करीब दो से तीन दिन में आपका अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा।






