- Cook
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
सौंफ का सेवन करना सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। खासतौर से अगर बात गर्मी की हो तो ये सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित होता है। गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के बीच लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स ढूंढते हैं। कुछ लोग विदेशी कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। लेकिन आप सौंफ का शरबत (Saunf Ka Sharbat Recipe) पीकर अपने शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ एनर्जी से भरपूर भी हो सकते हैं।
हर किसी भारतीय रसोई में सौंफ तो जरूर ही पाई जाती है। इसके इस्तेमाल से आप स्वादिष्ट शरबत बना सकते हैं। इसको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और साथ ही सौंफ शरीर को काफी फायदा भी पहुंचाती है। तो चलिए जानते हैं सौंफ का शरबत (Saunf Ka Sharbat Recipe) बनाने की आसान विधि।
Ingredients
- सौंफ – 1/2 कप
- चीनी – स्वादानुसार
- नींबू – 2 टी स्पून
- काला नमक – स्वादानुसार
- नमक – स्वादानुसार
- पुदीना के पत्ते – 3 या 4
- आइस क्यूब
Method
सौंफ का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आपको सौंफ को अच्छे से साफ़ करके धोना है।
फिर आप इसे दो-तीन घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
जब ये भीग जाए तो आप इसे निकालकर मिक्सर में पीस दें।
फिर आप सौंफ के साथ चीनी, काला नमक, पुदीना के पत्ते और पानी डालकर पीस लें।
अब आप इस पेस्ट को निकालकर एक बर्तन में रख लें और इसमें जरुरत के अनुसार पानी डालें।
आप सौंफ के पेस्ट में नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
फिर आप इसमें बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा जूस अपने घरवालों को सर्व करें।






