- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- indian sweets
भगवान भोलेनाथ के अतिप्रिय सावन महीना शुरू हो चुका है। सावन में भगवान शिव हर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं। ऐसे में भक्त उन्हें अलग-अलग प्रकार के भोग भी लगाते हैं। सावन माह में खासतौर से भगवान भोलेनाथ को फलाहारी मिठाई या मीठे पकवान का भोग लगाया जाता है, जिससे कि उस प्रसाद में व्रत करने वाले भक्त भी ग्रहण कर सके। ऐसे में हम आपको आज एक खास प्रकार के हलवे के बारे में बता रहे हैं, जो भोलेनाथ को खूब पसंद आएगा। हम बात कर रहे हैं काजू के हलवे के बारे में। ये आपके शरीर को भी फायदा पहुंचाएगा और इससे लंबे समय तक पेट भी भरा रहेगा। आइए जानते हैं काजू का हलवा बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- काजू 2 कप भुने हुए
- चीनी 1 1/4 कप
- केसर कुछ धागे
- इलायची 1 चम्मच पीसी हुई
- गर्म पानी 1/2 कप
- नारियल पाउडर
- घी 8 बड़े चम्मच
Method
काजू से स्वादिष्ट हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक जार में काजू डालकर उन्हें पीस लें और इसके पाउडर को एक तरफ रखें।
फिर आप एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसने काजू का पाउडर डालकर साथ ही नारियल का बुरादा भी डाल दें।
फिर आप इन्हें हल्का सा भून लें और इसमें गर्म पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आप हलवे में स्वादानुसार चीनी डाल दें और इसे अच्छे से चलाते रहे।
तब तक आप एक कटोरी में गर्म दूध लेकर उसमें केसर डाल दें।
अब आप हलवे में केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
इस प्रकार आपका स्वादिष्ठ काजू का हलवा बनकर तैयार है। आप भोले बाबा को भोग लगाकर इसका सेवन कर सकते हैं।






