- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course, sunday special
चिकन रेसिपी रसोई से साधारण सामग्री के साथ बनाई जाती है और पल भर में परोसने के लिए तैयार हो जाती है. आप इस स्वादिष्ट व्यंजन को बटर नान या पराठे और उबले हुए चावल के साथ खा सकते हैं.
यह मसालेदार चिकन करी रेसिपी नॉनवेज खाने के शौकीन लोगों को जरूर आजमानी चाहिए. चिकन, नींबू का रस, टमाटर, प्याज की प्यूरी और मसालों से बनी यह भारतीय चिकन करी रेसिपी स्वाद से भरपूर है. न केवल स्वादिष्ट, बल्कि यह चिकन करी स्वस्थ भी है क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर है. यह चिकन रेसिपी रसोई से साधारण सामग्री के साथ बनाई जाती है और पल भर में परोसने के लिए तैयार हो जाती है. इसलिए आप इस चिकन रेसिपी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ किसी भी अवसर पर खा सकते हैं. आप इस स्वादिष्ट व्यंजन को बटर नान या पराठे और उबले हुए चावल के साथ खा सकते हैं. यह सभी नॉनवेज लवर्स के लिए एक टेस्टी चिकन रेसिपी है.
Ingredients
Method
चिकन को अच्छे से धोकर, इनके मीडियम पीसेस में 1.5 tbsp अदरक लहसुन का पेस्ट, 1 tsp लाल मिर्च पाउडर, 1 tsp नमक डालकर अच्छे से मिक्स करके 20 मिनट के लिए साइड में इसे ठंडी जगह में रख दें।
एक कुकर में तेल गरम करके, खड़ा मसाला शामिल करें, एकदम बारीक कटी हुई प्याज डालें, प्याज को एकदम भून लें, साथ में नमक डालें ताकि प्याज़ जल्दी गलें
जब प्याज 80 % तक गल जाएं, इस में हरी मिर्च बारीक कटी हुई, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और थोड़ी सी हल्दी पाउडर डालकर भूनें, बीच में हल्का सा पानी डालें, ताकि मसाला गल जाए
इस में अब बारिक कटा हुआ टमाटर डालें और इसे भी अच्छे से पका लें जब तक यह तेल न छोड़ दें ।
अब इस में चिकन डालें और हाई फ्लेम पे 5 मिनट पकाएं। कटे हुए अदरक डालें, सारे पीसे हुए मसालें शामिल करें।
अब इस में पानी डालकर, कुकर को बंद करके 2 सीटी तक पका लें।
कुकर की सिटी निकलने के बाद, इसे फिर से चढ़ा के गैस पे, मीडियम आंच पे मिक्स करके, कसूरी मेथी डालें, गरम मसाला पाउडर, और आखरी में 4 tbsp मस्का डालकर मिक्स करें
आपका इसी संडे स्पेशल चिकन करी है तैयार, इसे आप गरमा गरम तंदूरी रोटी के साथ खाए या फिर जीरा राइस के साथ।






