- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Madhya Pradesh
- Course
- Breakfast
ज्यादातर घरों में रोजना नाश्ता बनता है। लेकिन समझ नहीं आता है कि क्या बनाया जाए। ऐसे में सेव का पराठा बेस्ट ऑप्शन है। बच्चे हों या बड़े, पराठा तो सभी को खूब पसंद आता है। अगर आप भी हर बार एक ही एक पराठा खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो हम आपके लिए आज स्पेशल सेव का पराठा (Sev Paratha Recipe) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। सेव का पराठा बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और साथ ही ये बेहद स्वादिष्ट भी लगता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
Ingredients
- 1 कटोरी गेहूं का आटा
- 1 कटोरी रतलामी सेव
- 1 हरी मिर्च
- 1/2 कटोरी हरा धनिया
- लाल मिर्च
- 1/2 कटोरी कटी हुई प्याज
- नमक
- तेल
- बटर
Method
प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गहरे तले वाले बर्तन में आटा छान लें और इसमें थोड़ा सा नमक मिलकार अच्छे से गूंद लें और इसे ढंककर रख लें।
अब आटे की लोइयां तोड़ लें। लोई को गोलाकार में बेल लें।
इसके बाद उसके बीच में रतलामी सेव रखकर चारों ओर से ऊपर की ओर लोई को बंद कर दें।
अब गैस पर तवा गर्म होने रखें और उसके चारों ओर तेल लगा दें।
फिर आप तवे पर पराठा सिंकने को डाल दें और उसे दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।
इस तरह बनकर तैयार है सेव का पराठा। आप इसे दही, या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।






