- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, Rajasthan
- Course
- dinner, Lunch
सेव-टमाटर की सब्जी काफी पसंद की जाती है। खासतौर पर ढाबे पर बनने वाली सेव-टमाटर की सब्जी का स्वाद तो एकदम अलग होता हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे इसकी खास रेसिपी!
आपने आलू की सब्जी , गोभी की सब्जी, बैगन की सब्जी और न जानें कितने प्रकार की सब्जी अब तक खाई होगी। लेकिन क्या कभी सेव टमाटर की सब्जी खाई है ?ये सब्जिन खाने में इतनी टेस्टी होती है की खाने वाला इंसान प्लेट भी चाट जाए। इस सब्जी की सबसे खास बात ये है कि ये कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार हो जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि सेव तो नमकीन के रूप में खाई जाती है तो हम आपको बता दें कि आप इससे बहुत ही टेस्टी सब्जी भी बना और खा सकते हैं। आपके घर में बच्चा हो या बड़ा हर उम्र के लोग इस लजीज सब्जी को खाकर चटकारे जरूर लेंगें। आइए जानते हैं झटपट बनने वाली सेव टमाटर की सब्जी की रेसिपी।
Ingredients
Method
राजस्थानी स्टाइल में सेव टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें.
फिर इसमें जीरा, करी पत्ता और हींग डालकर चलाएं. जीरा पकने के बाद पैन में लहसुन डाल दें.
इसके बाद पैन में प्याज डालें और सॉफ्ट होने तक पकाएं. फिर इसमें टमाटर और नमक मिक्स कर दें.
पैन को 5 मिनट के लिए ढक दें. जिससे टमाटर अच्छी तरह से पर जाएंगे. फिर इसे करछी से मैश कर दें.
अब पैन में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर एड करें.
वहीं टमाटर तेल छोड़ने लगे तो इसमें गरम मसाला और चाट मसाला डाल कर चलाएं.
सभी सामग्रियों को 1 मिनट तक भूनने के बाद पैन में सेव मिक्स कर दें.
वहीं अगर आप सेव टमाटर की तरी वाली सब्जी बनाना चाहते हैं तो इसमें हल्का सा पानी भी मिला सकते हैं.
ऐसे में सब्जी को 2-3 मिनट तक पकाएं और सेव सॉफ्ट होने के बाद गैस ऑफ कर दें.
बस आपकी सेव टमाटर की सब्जी बनकर तैयार है. इसे रोटी, पराठे या पूरी के साथ गर्मा गर्म सर्व करें.






