- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, sunday special, sweet dish
Seviyan Kheer Recipe: खाने के बाद लोगों को अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग होती है. ऐसे में ज्यादातर लोग खाने के साथ डेजर्ट सर्व करना नहीं भूलते हैं. हालांकि अगर आपका भी मीठा खाने का मन कर रहा है. तो आप मीठे में सेवईं (Seviyan Kheer Recipe) बना सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं सेवईयां खीर बनाने की बेस्ट रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप सुपर टेस्टी और डिलिशियस डिश सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में बनानी है होममेड मैंगो आइसक्रीम, फॉलो करें ये आसान रेसिपी, 10 मिनट में बनेगी मार्किट जैसी आइसक्रीम
Ingredients
Method
सेवईं खीर बनाने के लिए पैन में घी गर्म करें. फिर इसमें काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता भूनें.
गोल्डन ब्राउन होने के बाद ड्राई फ्रूट्स को निकाल कर कटोरी में रख लें.
अब पैन में बचे हुए घी को फिर गर्म करें और सेवईं को इसमें अच्छी तरह से भून लें.
सेवईं का रंग सुनहरा होने के बाद पैन में दूध और चीनी डाल दें.
कुछ देर तक पकाने के बाद इसमें केसर और भूने हुए ड्राई फ्रूट्स भी एड कर दें.
सभी चीजों को मिलाते हुए दूध को गाढ़ा या लाल होने तक पकाएं.
बस आपकी सेवईं खीर तैयार है. इसे सभी को सर्व करें.






