- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Angoor Makhana Sabji: एक समय में दुनिया के सभी राजा-महाराजाओं के घर पर शाही लजीज खाना बनता था। रॉयल फैमिली में अक्सर ही शाही फल और मेवों की सब्जी बनाकर खाते थे। इससे शरीर को काफी फायदा भी होता था। लेकिन इन लजीज सीक्रेट फ़ूड की रेसिपी भी केवल रजवाड़ों के शाही खानसामों (रॉयल फैमिली का किचन) के पास ही होती थी। लेकिन समय के साथ-साथ ये सीक्रेट रेसिपी भी बाहर आ गई है। ऐसी ही एक सब्जी थी अंगूर-मखाने की खास शाही सब्जी। अंगूर के तत्व लोगों को जवान बनाए रखने में मददगार होते हैं। ऐसे में हम आपको जवान रहने के लिए आज शाही अंगूर मखाना की सब्जी बनाने की खास रेसिपी बता रहे हैं।
Ingredients
- 250 ग्राम हरे अंगूर
- 1 ½ कप मखाना
- 3 बड़े चम्मच घी
- 2 तेज पत्ते
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज
- ½ छोटा चम्मच सौंफ
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक
- 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
- 7-8 कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन
- 1 कप दही
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच काला नमक
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- ¼ कप मावा
- ¼ कप मलाई / क्रीम
- 2 बड़े चम्मच कटी हुई धनिया पत्ती
Method
शाही अंगूर मखाने की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले मखाने को भून लें और अंगूर को अलग धोकर रख दें।
फिर आप एक पैन में घी गरम करके उसमे सारे मसाले डाल दें। फिर आप इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भून लें।
दही में हल्दी, धनिया, लाल मिर्च डालकर उसको अच्छे से फेंट लें और तेज आंच पर इस मिश्रण को पैन में डाल दें और लगातार चलाते रहे।
फिर आप भीगी हुई लाल मिर्च के बीज निकालकर उसे लहसुन के साथ पीसकर पेस्ट बना लें और फिर इस पेस्ट को पैन में डाल दें।
अब आप इसमें मलाई, मावा और पानी मिलाकर डाल दें और अच्छे से पका लें।
अंत में आप इसमें मखाने डालकर 3-4 मिनट तक उबालें और फिर अंगूर डालकर 2-3 मिनट तक उबालें।
अब आपकी सब्जी बनकर तैयार है। आप इस पर कुटी हुई कसूरी मेथी और कटा हरा धनिया डालकर सर्व कर दें।






