- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Serves
- 8
- Cuisine
- sweets
- Course
- sweet dish, sweets
Shahi Bread Toast Recipe: डेजर्ट में लोग अक्सर कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं. ऐसे में आप घर पर शाही ब्रेड टोस्ट (Shahi Bread Toast Recipe) की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. वैसे तो आपने ब्रेड की कई टेस्टी और स्पाइसी डिशें खाई होंगी. मगर शाही ब्रेड टोस्ट का स्वाद सबसे अलग होता है. तो आइए जानते हैं डेजर्ट में शाही ब्रेड टोस्ट बनाने की रेसिपी. जिसकी मदद से आप डिलिशियस और सुपर टेस्टी डेजर्ट सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – केसर पिस्ता आइसक्रीम बनाने की आसान रेसिपी, चुटकियों में बनेगा डिलिशियस डेजर्ट
Ingredients
- 1 कप चीनी
- 1-2 चम्मच दूध
- ½ कप पानी
- लीटर फुल क्रीम दूध
- चम्मच चाशनी
- चम्मच इलायची पाउडर
- दूध में घुली हुईकेसर
- 7-8 ब्रेड के स्लाइस
- रबड़ी
- चाशनी
- गार्निश करने केलिए पिस्ता और बादाम
Method
शाही ब्रेड टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी तैयार कर लें.
इसके लिए गैस पर पानी और चीनी गर्म करें. चीनी पिघलने के बाद इसमें दूध एड कर दें.
इससे चीनी की गंदगी पानी पर तैरने लगेगी. फिर इसके झाग को रिमूव करें और चाशनी गाढ़ी होने के बाद गैस बंद कर दें.
अब रबड़ी बनाने के लिए गैस पर दूध गर्म करें. फिर इसमें चाशनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर पकाएं.
वहीं दूध गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दें. बस आपकी रबड़ी तैयार है.
इसके बाद ब्रेड को तोड़कर बॉउल में डालें. फिर इसमें थोड़ा सा दूध या पानी मिलाकर गूंथ लें.
अब ब्रेड के आटे से लोई बनाकर टिक्की का आकार दें और इसे तेल में डीप फ्राई कर लें.






