- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mughlai
- Course
- Side Dish
ज्यादातर लोग नॉन वेज खाना पसंद करते हैं। काफी लोगो के मुह से सुनने को मिलता है कि एक जीव को दूसरा जीव कैसे खा सकता है या नॉन वेज खाने से पाप लगता है इत्यादि। हालांकि, यह लोग भी अपनी जगह सही है, लेकिन नॉन वेज खाने के कई फायदे हैं। हम चिकन से अलग-अलग तरह की रेसिपी बनाकर खाते हैं। चिकन हमारे स्वस्थ के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। चिकन खाने के कई सारे फायदे होते हैं। चिकन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन का स्रोत होने के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्वों जैसे – विटामिन ए, विटामिन बी, बी 3, विटामिन बी 9, जिंक इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और यही कारण है कि चिकन हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में विकास होता है और इसी वजह से हम कम बीमार पड़ते है।
जैसा कि हमने आपको बताया कि कई लोग चिकन से अलग-अलग तरह की रेसिपी बनाकर खाते हैं, जिसमें शाही चिकन कोरमा बेहद पसंद किया जाता है। आप चाहे तो घर आए मेहमानों के लिए भी शाही चिकन कोरमा बना सकते हैं। साबूत मसालों का फ्लेवर और चिकन को मिलाकर बनाया गया यह कोरमा मेहमानों को बेहद पसंद आएगा। तो फिर देर किस बात की, चलिए जानते हैं शाही चिकन कोरमा रेसिपी (Shahi chicken korma Recipe)
Ingredients
Method
सबसे पहले चिकन को साफ करके मसालों औरअदरक लहसुन के पेस्ट के साथ कुछ देर मैरीनेट करें। इसके बाद जब तक चिकन मैरीनेट होतब तक एक पतीले या हांडी में तेल गरम करें और इसमें प्याज को सुनहरा होने तक फ्राईकरके एक पेपर टॉवल पर निकालकर फैला लें।
अब एक बाउल में बादाम और काजू को भिगोकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद जिसबर्तन में प्याज फ्राई की थी उसी में साबुत मसाले डालकर कुछ सेकेंड भूनें और थोड़ीदेर बाद मैरीनेट किया हुआ चिकन डालकर उसे फ्राई करना शुरू कर दें। इसके कुछ देरबाद इसमें दही, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी डालकर अच्छे से पकाएं। मसाला और दही पकने के साथ इसमेंबादाम और काजू का पेस्ट डालकर मिक्स करें।
अब फ्राई की हुई प्याज को हाथ से मसललें या फिर मिक्सी में दरदरा पीस कर इसमें चिकन मिलाएं। फिर ताजा पीसा गरम मसालाडालकर मिलाएं, कुछ देर और धीमी आंच पर चिकन को पकनेदें। इसके बाद हरा धनिया डालकर गार्निश करें और आपका शाही चिकन कोरमा तैयार है।इसे आप रोटी या नान के साथ पेयर कर सकते हैं।






