- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
फ्रेंच फ्राइज ना सिर्फ बच्चों को पसंद होते हैं, बल्कि बड़े भी इसे खूब चाव से खाते हैं। ज्यादातर लोगों को फ्रेंच फ्राइज बाजार में जाकर खाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि घर पर आलू फ्रेंच फ्राइज बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है लेकिन अब आपको बाजार से लाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, क्योकि हम आपको आज घर में ही क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनाना बता रहे हैं। लेकिन ये फ्राइज आलू के नहीं बल्कि सूजी (Sooji Fries Recipe) से बनेंगे। तभी तो ये क्रिस्पी होंगे।
दरअसल, आलू के फ्रेंच फ्राइज घर पर बना पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। लेकिन आप बड़ी ही आसानी से और कम समय में सूजी फ्रेंच फ्राइज (Sooji Fries Recipe) बना सकते हैं। यह डिश आप सुबह के नाश्ते में सर्व कर सकते हैं। इसके लिए ना तो आपको ज्यादा मेहनत लगेगी और ना ही ज्यादा सामान। साथ ही टेस्ट में भी ये लाजवाब होती है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई सूजी फ्राइज (Sooji Fries Recipe) खाना पसंद करेगा। चलिए जानते हैं सूजी फ्राइज (Sooji Fries Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सूजी फ्राइज बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें और उसे थोड़ा गर्म कर लें।
फिर उसमे थोड़ा सा पानी डाल दें, पानी हल्का गर्म होने पर उसमे सूजी डाल दें।
सूजी के साथ ही नमक, ऑरेगैनो और चिल्ली फ्लेक्स डाल कर कुछ मिनट तक पकाएं।
जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो फिर इसमें 1 टेबल स्पून तेल डाल कर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो फिर इसमें 1 टेबल स्पून तेल डाल कर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब उसका डो बनाकर तैयार कर लें और इसे एक बाउल में निकाल दें।
डो को थोड़ा चिकना करके उसकी लोई बना लें।
लोई के ऊपर बटर पेपर रखें और ऊपर से दूसरे बटर पेपर से कवर कर के मोटी सी रोटी बेल लें।
जब गोल रोटी की तरह बिला जाए तो उसे फ्रेंच फ्राइज के शेप में काट लें।
फिर इन्हें गर्म तेल में हल्का ब्राउन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें।
अब आपका स्वादिष्ट सूजी फ्राइज रेडी है।
इसको सॉस, मायोनीज़ के साथ गर्मागर्म सर्व करें। चाहे तो इसके ऊपर पेरी-पेरी मसाला डालकर भी खा सकते हैं।






