- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Soup
भारत में दालों की कई तरह की किसमें उगाई जाती हैं जैसे तुअर, मसूर, मूंग, उड़द, चना दाल। लेकिन इन सबमे सबसे ज्यादा हेल्दी मूंग दाल को माना जाता है। मूंग की दाल में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है जो हमारे मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। इससे शरीर का वजन तेजी से कम होता है। मूंग की दाल का सेवन खासतौर से वजन कम करने के बारे में सोच रहे लोग ज्यादा करते हैं। लेकिन रोजाना एक ही एक दाल पी-पीकर हर कोई बोर हो जाता है।
अगर आप भी मूंग की दाल का सेवन किसी और रूप में करना चाहते हैं तो हम आपके लिए आज एक खास डिश लेकर आए हैं। हम बात कर रहे हैं मूंग दाल के सूप (Moong Dal Soup Recipe) के बारे में। मूंग दाल का सूप (Moong Dal Soup Recipe) बनाने की विधि बेहद आसान है और साथ ही ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को फायदा पहुंचाएगी। तो चलिए जानते हैं मूंग की दाल का सूप बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
मूंग दाल का सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए रख लें। आप जो सब्जी चाहे इसमें डाल सकते हैं।
फिर आप एक कूकर में थोड़ा सा घी डालें और फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भूनें और साथ ही सभी सब्जियों को भी डालकर भून लें।
अब आप कूकर में भीगी हुई मूंग दाल, थोड़ा नमक और 2-3 कप पानी डालकर कूकर बंद कर दें।
इसे आप 3-4 सीटी आने तक पकाएं। जब ये अच्छे से पक जाए तो ठन्डे होने पर आप दाल को निकालकर मिक्सर में पीस लें।
अब आप एक पैन लें और उसमें घी गर्म करके लहसुन की 12 कलियाँ पीसकर डाल दें।
लहसुन भून जाने पर आप इसमें थोड़े से चिली फ्लेक्स, कुटी हुई काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर भूनें।
फिर आप पिसे हुए मिश्रण को पैन में डालकर अच्छे से उबालें। आप इसमें पानी या नारियल का दूध भी डाल सकते हैं।
जब ये अच्छे से पक जाए तो आप गैस बंद कर दें और एक बाउल में सूप निकाल लें।
अब आप इसमें नींबू का रस, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, ताजा हरे धनिये की पत्ती डालकर सर्व कर दें।





