- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
इसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है और यह रेसिपी इतनी स्वादिष्ट है कि आप इसे कुछ ही सेकेंडे में चट कर जाएंगे.
ब्रेड ने जीवन को आसान बन दिया है. इस बात से आपमें से बहुत से लोग सहमत होंगे, जिन लोगों को सुबह नाश्ते के लिए समय नहीं मिलता तो ऐसे में वह ब्रेड खाकर अपना काम चला लेते हैं. सुबह नाश्ते में काम आने के अलावा इससे कई प्रकार के स्नैक्स आइटम भी बनाए जा सकते हैं, जिन्हें आप अपने घर आने वाले मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. हमारे पास ब्रेड से ही बनने वाली एक बहुत ही बढ़िया रेसिपी है जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या इवनिंग में टी टाइम पर बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं. अब नए अंदाज में बनाएं ब्रेड उत्तपम.
इसे बनाना बहुत ही आसान है. ब्रेड से बनाई जाने वाली इस रेसिपी में कुछ हेल्दी सब्जियां डालकर आप अपने बच्चों को भी इसे खिला सकते हैं. इसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है और यह रेसिपी इतनी स्वादिष्ट है कि कुछ सेंकेड में ही इस चट कर सकते हैं. आप इसे नारियल की चटनी या फिर सांभर के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
Ingredients
Method
ब्रेकफास्ट में ब्रेड उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को तोड़कर छोटे पीस कर लें.
अब मिक्सर ग्राइंडर में ब्रेड स्लाइस, सूजी, मैदा, दही और पानी डालकर पीस लें.
इस पेस्ट को बॉउल में निकालें. फिर इसमें शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, अदरक, हरी धनिया, हरी मिर्च और नमक एड कर दें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. फिर गैस परपैन गर्म करें और इसपर हल्का सा तेल अप्लाई कर दें.
अब उत्तपम के बैटर को पैन पर डालकर फैलाएं और इसे धीमी आंच पर पकने दें.
फिर उत्तपम को पलट कर दूसरी तरफ से भी पका लें. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकाल कर प्लेट में रख लें.
आपका ब्रेड उत्तपम तैयार है. अब इसे हरी धनिया की चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.






