- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- dinner, Lunch
साउथ-इंडियन स्टाइल कूर्मा रेसिपी: साउथ इंडियन स्टाइल आलू कुरमा आपने खाया ही होगा। ये एक स्वादिष्ट आलू कुरमा रेसिपी है। इसे सिर्फ साउथ इंडियन लोग ही नहीं बल्कि ये पूरे भारत देश में लोकप्रिय डिश है। हालांकि, इसे बनाने में बहुत सारे आलू का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में काजू और नारियल के पेस्ट का इस्तेमाल भी होता है, जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है। आप इसे अपने दिन के खाने के लिए भी बना सकते है।

साउथ इंडियन स्टाइल आलू कुरमा को लच्छा पराठा के साथ रात के खाने में खाया जा सकता है। इसका स्वाद और बढ़ जाता है।आज हम आपको साउथ इंडियन स्टाइल आलू कुरमा रेसिपी के बारे में बताएंगे?
Ingredients
- 5- कश्मीरी सूखी लाल मिर्च
- 1 टी स्पून साबुत धनिया
- 1/ टी स्पून खसखस
- 4- टेबल स्पून दही
- 2 टेबल स्पून तेल
- 2 प्याज
- 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 4 आलू
- नमक
- हरा धनिया
Method
सबसे पहले आपको एक फ्राइंग पैन को गरम कर लेना है। आपको सूखी लाल मिर्च, साबुत धनिया, खसखस और जीरा लेना हैं।
इसके बाद आपको मसाले डालकर धीमी आंच पर महक आने तक हल्का- सा भून लेना है। पर ध्यान रखें उन्हें ब्राउन करना जरूरी नहीं है। इन मसालों को इस्तेमाल करने से पहले ठंडा होने देना हैं।






