- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- dinner, Lunch
South Indian Style Sambhar Recipe: साउथ इंडियन डिशों के साथ सांभर सर्व करना काफी कॉमन होता है. हालांकि काफी कोशिशों के बावजूद घर पर बने सांभर में असली स्वाद नहीं आता है. इसलिए आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं सांभर (South Indian Style Sambhar Recipe) बनाने की स्पेशल रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप सिंपल तरीके से प्रॉपर साउथ इंडियन स्टाइल सांभर रेडी कर सकते हैं. वहीं इडली और डोसे के साथ सांभर को सर्व करके आप घर बैठे दक्षिण भारतीय खाने का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं सांभर बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में बनाएं आम के अचार का खट्टा-मीठा पराठा, मिनटों में बनेगा लजीज और चटपटा नाश्ता
Ingredients
Method
साउथ इंडियन स्टाइल सांभर बनाने से पहले अरहर की दाल को 20-25 मिनट तक गुनगुने पानी में भिगो दें.
अब दाल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें.
इसके बाद कुकर में दाल डालें. साथ ही इसमें लौकी, गाजर, कद्दू, सहजन, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर एड करें.
दाल को तेज आंच पर पकाएं और 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें फिर 2 मिनट तक पकाने के बाद कुकर को खोलें.
अब कुकर में इमली का गूदा, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, सांभर मसाला, अदरक और हरा धनिया डालकर पकाएं.
इसके बाद सांभर में पानी एड करें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर गैस बंद कर दें.
वहीं सांभर में तड़का लगाने के लिए गैस पर तेल गर्म करें. फिर इसमें सरसों के दाने, मेथी दाना, करी पत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च डालें.
सरसों चटकने के बाद तड़के को सांभर में डालकर चला दें.
बस आपका सांभर तैयार है. इसे इडली या डोसे के साथ सर्व करें.






