- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Soyabean Curry Recipe: लंच में लोग अक्सर कुछ चटपटा, स्पाइसी और हेल्दी खाने की ख्वाहिश रखते हैं. ऐसे में आप सोयाबीन की करी (Soyabean Curry Recipe) बनाने की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. सोयाबीन को प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स का रिच सोर्स माना जाता है. वहीं सोयाबीन की करी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है. तो आइए हम आपको बताते हैं सोयाबीन की करी बनाने की रेसिपी, जिसकी मदद से आप मिनटों में टेस्टी और हेल्दी लंच तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – नॉर्मल दाल खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें दाल मखनी की आसान रेसिपी, खाना बनेगा डिलिशियस और हेल्दी
Ingredients
- 1 कप सोयाबीन
- 1 कप मटर
- 2 कप पानी
- 1 कटा हुआ प्याज
- 2 कटे हुए टमाटर
- 1 उबला और कटा हुआ आलू
- 2 चम्मच तेल
- 2 चम्मच लौंग और लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 2 चम्मच जीरा पाउडर
- 2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादावनुसार
- हरा धनिया
Method
सोयाबीन की करी बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को धोकर रात भर पानी में भिगो दें.
सुबह सोयाबीन को छानकर पानी अलग करें और इसे साफ पानी से धो लें.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें प्याज, अदरक, लहसुन और लौंग का पेस्ट एड कर दें.
प्याज सॉफ्ट होने के बाद पैन में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें.
सभी चीजों को 1 मिनट तक भूनने के बाद इसमें टमाटर डालकर चलाएं.
टमाटर पकने के बाद पैन में आलू और मटर मिक्स कर दें.अब सभी चीजों को धीमी आंच पर पकाएं.






