- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 19 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
हमारे देश में चाहे दोपहर का भोजन हो या शाम का, कुछ लोगों को रोटी और सब्जी के साथ दाल भी चाहिए होती है। दाल के बिना उन्हें भोजन अधूरा-अधूरा सा लगता है। वैसे तो आमतौर पर तुअर दाल, मसूर दाल, मूंग की दाल, उड़द दाल जैसी और भी कई दाल बनाई जाती है। लेकिन रोजाना एक ही एक दाल खाकर हर कोई ऊब जाता होगा। ऐसे में आप सोयाबीन की दाल बनाना ट्राई कर सकते हैं। ये दाल खाने में तो लजीज होती ही है और साथ ही इसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। सोयाबीन खाने से शरीर को कई तरह के फायदे भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं सोयाबीन की दाल बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सोयाबीन की दाल बनाने के लिए आप सबसे पहले साल को 4 घंटे भिगोकर रखे दें।
फिर आप इसे कूकर में डालकर दो गिलास पानी डाल दें और 6 सिटी आने तक पकने दें।
तब तक आप प्याज और टमाटर को मिक्सर में पीसकर इसकी प्यूरी बना लें।
अब आप एक कड़ाही में 5 चम्मच घी डालकर उसे गर्म करें।
फिर आप इसमें राई, जीरा डालकर तड़कने दें।
अब आप तेल में टमाटर प्याज की प्यूरी डालकर अच्छे से भून लें।
जब ये अच्छे से भुन जाए तो आप इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कीसी हुई अदरक, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छे से पका लें।
फिर आप इस तड़के में सोयाबीन की दाल डाल दें और इसे अच्छे से उबाल लें।
आप इसमें स्वाद अनुसार नमक और कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें।
इस प्रकार आपकी हेल्दी सोयाबीन की दाल बनकर तैयार है।






