- Prep
- 6h
- Cook
- 20 min
- Total
- 6h 20m
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
जब भी कभी हमारे घर में गेस्ट आते हैं तो हम कुछ स्पेशल बनाने के बारे में सोचते हैं। लेकिन समय पर कोई डिश दिमाग में नहीं आती है। ऐसे में हम आपको आज एक खास डिश बता रहे हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाएगी। हम आपके लिए आज सोयाबीन इडली की रेसिपी लेकर आए हैं। कई बार कुछ अलग और हेल्दी खाने का मन करता है। ऐसे में दिमाग में कोई डिश का आईडिया नहीं आता है। लेकिन आप सोयाबीन की इडली झटपट बना सकते हैं।
ये खाने में भी टेस्टी लगती है और हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। सोयाबीन खाने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, केल्शियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन बी आदि मिलता है। ऐसे में यदि आप हेल्थ कॉन्शियस है तो सोयाबीन इडली जरूर खाएं। आइए जानते हैं सोयाबीन इडली बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 1 कप सोयाबीन
- 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
- 1 कप सफेद उड़द दाल
- स्वादानुसार नमक
Method
सोयाबीन इडली बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल और सोयाबीन को अलग-अलग कटोरे में भिगो दें।
फिर आप इसमें ऊपर बताई गई सामग्री को मिलाकर पीस लें।
अब आप इस पेस्ट को एक कटोरे में निकाल लें और इसमें स्वाद अनुसार नमक डाल दें।
नमक डालने के बाद आप इसे अच्छे से पीस लें।
फिर आप इस बैटर को रातभर या फिर कम से कम 6 घंटे के लिए ढंककर रख दें।
अब आप एक इडली मेकर लें और उसमे इस पेस्ट को डालकर भाप में इडली पका लें।
इस प्रकार आपकी सोयाबीन की इडली बनकर तैयार है। आप इसे सांभर या नारियल की चटनी के साथ सर्व कर दें।






