- Prep
- 1h
- Cook
- 20 min
- Cuisine
- Maharastra
- Course
- Breakfast, dinner, Lunch
जिन लोगों को तीखा खाना पसंद होता है उनके लिए मिसल पाव एकदम परफेक्ट है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसको घर पर भी बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं इस स्पाइसी डिश की रेसिपी.
भारत एक ऐसा देश हैं जहां पर आपको एक जगह पर कई अलग-अलग प्रकार के व्यंजनो का समागम देखने को मिल जाता है. फिर वो साउथ का डोसा, इडली और सांभर हो या फिर नार्थ के चाट-बताशे या फिर मुंबई का फेमस वड़ा पाव और मिसल पाव. वैसे तो हम आपको अमूमन रेसिपी बता चुके हैं जिनके लिंक आपको नीचे मिल जाएंगे. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मुंबई के फेमस स्ट्रीट फूड मिसल पाव की रेसिपी. जिन लोगों को तीखा खाना पसंद होता है उनके लिए यह डिश एकदम परफेक्ट है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसको घर पर भी बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं इस स्पाइसी डिश की रेसिपी.
Ingredients
Method
सबसे पहले मिक्स स्प्राउट्स को 4-5 घंटा पहले भिगो दें।
अब एक कुकर में भिगोए हुए स्प्राउट्स और पानी डालकर उबाल लें 3 सिटी के लिए।
एक पैन में तेल गरम करें, इस में स्लाइस्स प्याज डालकर हल्का फ्राई करें, इस में नारियल कद्दूकस किया हुआ शामिल करें।
इस में अक्खी धनिया, जीरा, सुखी कश्मीरी लाल मिर्ची, काली मिर्च और लहसुन की कलियां डालकर 7-8 मिनट फ्राई करें।
अब इस मिश्रण को ठंडा होने डे। ठंडा होने पे इसे पानी के साथ पीस लें।
अबएक फ्राई पैन में तेल गरम करके यह पेस्ट डालें, हल्दी का पाउडर, नमक डालें और इसे अच्छे से धीमी गैस पे भूनें।
अब इस में उबला हुआ स्प्राउट्स डालें और उबाल आने पे 7-8 मिनट पकाए। इस पे कोतमीर डालें।
गरमा गरम एक प्लेट में निकाल के, मिक्स चिवड़ा, बारिक कटी प्याज, नींबू और पाव के साथ सर्व करें






