- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Dessert, indian sweets
क्या आपको मीठा खाना पसंद है? अब जब कभी भी मीठा खाने का मन करे, तो आप सिंपल रसमलाई की बजाए उसे एक नए ट्विस्ट के साथ बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्पेशल रसमलाई की आसान रेसिपी और टिप्स के बारे में।
मीठा खाना किसे पसंद नहीं, डिनर या लंच के बाद मीठा खाने की परंपरा भारत में सालों से चल रही है। लोग अक्सर डेजर्ट में बाजार से खरीदी हुई मिठाई या हलवा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में हर कोई रोज-रोज इन मिठाइयों के स्वाद से बोर हो जाता है। आज के इस लेख में हम आपको एक स्पेशल पारंपरिक मिठाई की रेसिपी बताएंगे। सभी घरों में रसमलाई खाई जाती है।
ये बंगाली मिठाई है, जो दूध और छेना की मदद से तैयार की जाती है। इस लेख में हम आपको इसे और भी ज्यादा टेस्टी कैसे बनाना है ये बताएंगे।
Ingredients
- 2 लीटर दूध
- बड़ा चम्मच 1 नींबू का रस
- पानी जरूरत के अनुसार
- 2 से 3 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लौर
- 6 से 7 केसर की किस्में
- 10 से 12 कटा हुआ पिस्ता
- 10 से 12 बारीक कटे हुए बादाम
- 1½ कप चीनी
- 1 बड़ा चम्मच हरी इलायची का पाउडर
Method
सबसे पहले आप एक पैन में दूध डालकर उबलने दे। जब दूध उबलने लगे , तो इसमें नींबू का रस डाल दीजिए।
अब चमचे से चलाते रहें, जबतक छैना ना बन जाए। अब छैना को एक सूती कपड़े में डालकर पानी से धो लें, ताकि नींबू का खट्टापन दूर हो जाए।
अब आप छैना से सारा पानी निचोड़ लें और छैना को कपड़े में ½ घंटे के लिए जमने के लिए रख दीजिए। अब आप छैना को हाथ से मसलते हुए नरम आटा गूंथ लें, ताकि आटा अच्छे से गूंथ जाए।
इसके बाद आटे की 8-10 लोइयां तोड़कर हथेलियों पर गोल आकार के पेड़े बना लें। अब इसे हथेली से दबा कर चपटा आकार में तैयार कर लें।
अब आप एक पैन में 1 कटोरी पानी और 1/2 कटोरी चीनी डालकर चीनी घुलने तक उबाल लें। अब इसमें लोइयां डालकर पैन को ढककर 4- 5 मिनट तक पका लें।






