- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, indian breads
Spring Onion Paratha Recipe: बच्चे हों या बड़े, पराठा तो सभी को खूब पसंद आता है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, पराठा कभी भी खाया जा सकता है। इसे किसी भी सब्जी के साथ या फिर अचार या चटनी के साथ भी खाया जाता है। कुछ पराठे सिर्फ आटे के होते हैं तो कुछ में स्टफिंग भरकर बनाया जाता है। आलू, प्याज, पनीर, मटर, मेथी और तमाम चीजों को स्टफ करके पराठे बनाए जाते हैं। लेकिन हम आपको इस बार एक अलग और स्पेशल पराठे की रेसिपी बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं हरे प्याज के पराठे यानी स्प्रिंग अनियन पराठा के बारे में। इसे बनाना भी बेहद आसान है और साथ ही ये खाने में भी काफी टेस्टी लगता है। तो चलिए जानते हैं स्प्रिंग अनियन पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
- 1 ½ कप गेहूं का आटा
- आधा कप बेसन
- 1 कप बारीक कटा हरा प्याज
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच अजवायन
- 2-3 कटी हुई हरी मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 बड़े चम्मच चिली फ्लेक्स
- आवश्यकतानुसार पानी
- तेल
Method
स्प्रिंग अनियन पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप छलनी से छानकर आटा ले लें।
फिर आप आटे में बेसन को मिक्स कर लें और साथ ही इसमें हरी मिर्च, जीरा, अजवायन, नमक, हल्दी पाउडर और चिली फ्लेक्स भी मिक्स कर लें।
अब आप आटे में स्प्रिंग अनियन यानी हरे प्याज बारीक कटे हुए डाल दें और आटे को नरम गूंथ लें।
अब आप आटे में स्प्रिंग अनियन यानी हरे प्याज बारीक कटे हुए डाल दें और आटे को नरम गूंथ लें।
अब आप एक लोई लेकर पहले उसे थोड़ी सी बेल लें और फिर बीच में थोड़ा सा तेल लगाकर आप पराठे को चौकोर शेप देकर बेल लें।
अब आप तवा गर्म करके पूरे पर तेल लगाकर चिकना कर लें और फिर उस पर पराठा सिकने को डाल दें।






