Ragi Flour Benefits: हमारे घर में ज्यादातर गेहूं के आटे की ही रोटियां बनती है। कभी- कभी हम रोजाना गेहूं के आटे की रोटी खाकर बोर हो जाते है, तो हम नान या भटूरे खाते है। पर अगर आप गेहूं के आटे की जगह रागी के आटे की रोटियां खाएंगे, तो वो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगी। बदलती जीवनशैली और इस बढ़ते प्रदूषण में आपके लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। रागी का आटा फाइबर, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और अमीनो एसिड से भरपूर होता है। रागी का आटा सर्दी के मौसम में आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

सर्दी के मौसम में बहत- से लोगों को जोड़ों में दर्द होता है। कभी- कभी ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि उठना- बैठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप रागी के आटे की रोटी का सेवन करेंगे, तो आपके जोड़ों का दर्द धीरे- धीरे जड़ से खत्म हो जाएगा। दरहसल, रागी के आटे में आयरन की मात्रा पाई जाती है। पर क्या आपको पता है रागी के आटे से सिर्फ जोड़ों में दर्द की समस्या ही नहीं, बल्कि बहुत- सी अन्य बीमारियों की समस्या का समाधान भी होता है ? तो, आप फिक्र मत करिए इस आर्टिकल में हम आपको आज यही बताएंगे। साथ ही रागी के आटे का सेवन करने के फायदे भी बताएंगे।
रागी का आटा इन बीमारियों का करता है अंत
आपको बता दें, अगर आप ठंड के दिनों में इस आटे का सेवन करते हैं तो जोड़ों में दर्द के साथ- साथ रागी के आटे का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। वहीं, अगर आपके परिवार का कोई सदस्य या आप खुद एनीमिया से पीड़ित हैं, तो इस आटे का सेवन करने से आप भी इस बीमारी से बचे रह सकते हैं। इसके अलावा रागी का आटा खाना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
अगर आप इस आटे से बनी रोटियां खाते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप रागी के आटे से बनी रोटियां खाते हैं, तो ये आपके हड्डियों के रोगों के लिए बहुत अच्छी होती हैं। कई लोगों को ठंड के दिनों में घुटनों में या पूरे शरीर में अकड़न हो जाती है। ऐसे में आप आज से ही रागी के आटे से बनी रोटियां खाना शुरू कर दें, क्योंकि यह दर्द में आराम दिलाने का काम करता है।
रागी के आटे का सेवन करने के फायदे
रागी का आटा न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि आपकी त्वचा में भी निखार लाता है। यह विटामिन डी के साथ-साथ अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो त्वचा को साफ बनाने में मदद करता है। वहीं, कई लोग गेहूं के आटे की रोटी खाने से इसलिए परहेज करते हैं, ताकि उनका वजन ना बढ़े लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसे में रागी का आटा आपके बहुत काम आता है. ऐसा इसलिए क्योंकि रागी के आटे में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती, जो भूख को कम करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






