- Prep
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 7
- Cuisine
- sweets
- Course
- Dessert, icecream, summer dishes
Strawberry Ice cream Recipe: गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाना सभी को अच्छा लगता है. वहीं स्ट्रॉबेरी फ्लेवर की आइसक्रीम (Strawberry Ice cream Recipe) ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर बेहद आसान तरीके से स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम रेडी कर सकते हैं. वहीं खाने के बाद डेजर्ट में स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम सर्व करके आप गर्मियों को फुल एन्जॉय कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – घर पर फटाफट से बनानी है स्वादिष्ट मिठाई, तो जरुर ट्राई करें चॉकलेट पीनट मिठाई की रेसिपी
Ingredients
- ½ कप ठंडी व्हिपिंग क्रीम
- ½ चम्मच स्ट्रॉबेरी एसेंस
- ¼ चम्मच वनीला एसेंस
- 3 चम्मच स्ट्रॉबेरी प्यूरी
- 3 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
- 2-3 बूंद पिंक फूड कलर
Method
स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल मेंव्हिपिंग क्रीम ले लें. फिर इसे बीटर से सॉफ्ट होने तक बीट करें.
अब क्रीम को दो बॉउल में आधा-आधा बांट दें.
इसके बाद एक बॉउल में वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
वहीं दूसरे बॉउल में पिंक फूड कलर, स्ट्रॉबेरी एसेंस और स्ट्रॉबेरी प्यूरी डालकर मिलाएं.
अब एयर टाइट बॉक्स ले लें. इसमें पहले बॉउल से एक चम्मच क्रीम डालकर फैलाएं. फिर इसपर पिंक क्रीम स्प्रेड करें.
इसी तरह व्हाइट और पिंक क्रीम को लेयर्स में फैला दें. आखिर में बॉक्स को बंद करके फ्रीजर में रख दें.
इसे रात भर या 7-8 घंटे तक सेट होने के लिए छोड़ दें.
बस आपकी स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम तैयार है. इसे डेजर्ट में सर्व करें.






