- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Breakfast, dinner, Lunch, sunday special
पनीर भुर्जी यूं तो आपने कई जगहों पर खाई होगी लेकिन जो बात ‘अमृतसरी’ पनीर भुर्जी में है, वो किसी पनीर भुर्जी में नहीं। आप कहेंगे कि पनीर भुर्जी तो पनीर भुर्जी है… तो चलिए जान लेते हैं सीक्रेट और बनाते हैं अमृतसरी पनीर भुर्जी।
Amritsari Paneer Burji Recipe: पनीर भुर्जी यूं तो आपने कई जगहों पर खाई होगी लेकिन जो बात ‘अमृतसरी’ पनीर भुर्जी में है, वो किसी पनीर भुर्जी में नहीं। आप कहेंगे कि पनीर भुर्जी तो पनीर भुर्जी है… प्याज-टमाटर पकाया, मसाले डाले,पनीर डाला, गार्निश किया,बस तैयार। अरे नहीं जी, अमृतसरी पनीर भुर्जी को खास बनाता है उसका सीक्रेट मसाला। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि इसका मसाला ऐसे बनता होगा। तो चलिए जान लेते हैं सीक्रेट और बनाते हैं अमृतसरी पनीर भुर्जी।
Ingredients
Method
ढाबा स्टाइल पनीर भुर्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पनीर का बारीक चूरा कर लें और फिर इसे अलग रख दें।
फिर आप प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के बारीक टुकड़े काट लें।
अब एक कड़ाही को गर्म कर उसमें तेल डालें और फिर जीरा और हींग डालकर भूनें।
फिर आप तेल में बारीक कटी प्याज डालें और चलाते हुए तब तक भूनें।
अब आप अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें और एक मिनट के लिए भूनें।
अब आप तेल में बारीक कटे टमाटर डालें और इन्हें नरम होने तक भून लें।
फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर सहित सभी मसाले डालकर मिला लें।
अब इसे एक-दो मिनट तक धीमा आंच में अच्छे से पका लें और फिर कटी शिमला मिर्च डालकर नर्म होने तक पकने दें।
इसके बाद इसमें चूरा किया हुआ पनीर डालकर इसे मसाले के साथ अच्छे से मिक्स करें।
अंत में स्वादानुसार नमक डालकर इसे 3-4 मिनट तक पकाएं।
इस प्रकार आपकी पनीर भुर्जी बनकर तैयार है।






