- Prep
- 8 min
- Cook
- 17 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Side Dish
Stuffed Oats Chilla Recipe:- भरवां ओट्स चीला उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है, जो अपनी हेल्थ को लेकर सीरियस है। ये एक बेहतरीन नाश्ते का ऑप्शन है। यह नाश्ते के लिए काफी अच्छा और आसान है। रोज- रोज की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल ही नहीं रख पाते है। इसलिए भरवां ओट्स चीला आपकी सेहत को तंदरुस्त बनाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल करके अपनी हेल्थ को अच्छा कर सकते है।हेल्दी ओट्स चिल्ला की रेसिपी को तैयार करने में 30 मिनट से भी कम समय लगता है।

पारंपरिक बेसन चीला की तुलना में यह चीला नरम होता है और इसमें ओट्स का स्वाद होता है और यह स्वादिष्ट होता है। इमली की चटनी के साथ इसका स्वाद सबसे अच्छा लगता है। तो देर किस बात की इस लेख को अंत तक पढ़िए और जानिए भरवां ओट्स चीला की रेसिपी क्या है?
Ingredients
Method
सबसे पहले एक बर्तन में तेल गरम कर लें, उसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला, हींग, प्याज, टमाटर डालकर आधा मिनट तक भूनें।
फिर उसमें आप हरा मटर, आलू, नमक और मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
एक बाउल में बेसन, हरी मिर्च, हींग, धनिया, हल्दी पाउडर, पिसा हुआ ओट्स, तेल, पानी और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। चीले के बने हुए घोल को को पैन में डालें और उसे गोल आकार दें।
फिर उसको दोनों तरफ पलट कर सेक लें, फिर उसको कढ़ाई से निकाल लें
अंत में भरवां ओट्स चीला सभी को इमली की चटनी के साथ सर्व करें।






