- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
हर महिला के दिमाग में रोजाना एक ही सवाल आता है और वो है आज कौनसी सब्जी बनाई जाए। लेकिन समझ नहीं आता की क्या बनाएं। घर में हर सदस्य की पसंद भी अलग-अलग होती है। साथ ही हर रोज लोग एक ही एक सब्जी खा-खाकर बोर भी हो जाते हैं। हम आपको आज एक ऐसी ही खास सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं भरवां टिंडे के बारे में। आमतौर पर टिंडे का नाम सुनकर हर किसी का नाक-मुंह सड़ जाता है। लेकिन भरवां टिंडे खाकर हर कोई आपकी कुकिंग की तारीफ करने लगेगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं भरवां टिंडे बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
भरवां टिंडे बनाने के लिए आप सबसे पहले टिंडे धोकर उन्हें छील लें।
अब आप एक कढ़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और फिर उसमें जीरा, हींग डालकर तड़कने दें।
फिर आप तेल में बारीक कटे टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, डालकर भून लें।
अब आप मसाले में 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी हाथ से क्रश करके डालें।
फिर आप इसमें आमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर मिक्स करें।
अब आप इसमें नमक डालकर मिक्स कर लें और गैस बंद कर दें और मसाले को ठंडा होने रख दें।
अब आप सभी टिंडों को ऊपर से काटकर उसके अंदर मसाला भर दें।
फिर आप कढ़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें और उसमें सभी टिंडे डालकर सिकने रख दें।
करीब 5 मिनट तक आप इसे ढंककर धीमी आंच पर पकाएं।
समय-समय पर इन्हें पलटकर भी पकाते रहें।
जब सभी टिंडे अच्छे से सिक जाए तो आप बचा हुआ मसाला और उसमें दो से तीन चम्मच पानी डालकर कढ़ाही में डाल दीजिए और 5 मिनट फिर पकने दें।
जब सब्जी अच्छे से पक जाए तो आप ऊपर से हरा धनिया डाल दें और इसे सर्व कर दें।






