- Cook
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
गर्मी के मौसम में हर गली चौराहे पर गन्ने के रस वाले जरूर खड़े मिल जाते हैं। गर्मियों में सबसे ज्यादा गन्ने का रस भी पीया जाता है, क्योकि ये सस्ता तो मिलता ही है और साथ ही इससे शरीर को भी ढेरों फायदे होते हैं। गन्ने का रस इम्यूनिटी का अच्छा स्रोत भी है। गन्ने में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन रोज-रोज वही गन्ने का रस पीकर हर कोई बोर हो जाता है। ऐसे में हम आपको आज गन्ने के रस से बनने वाली एक खास डिश बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं शुगरकेन-मिंट मोइतो के बारे में। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी
Ingredients
- 1 कप गन्ने का रस
- 1 नींबू का रस
- 1/2 सोडा
- स्वादानुसार काला नमक
- 2-3 पत्तियां पुदीना
Method
शुगरकेन-मिंट मोइतो बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कांच के ग्लास में नींबू का रस, काला नमक और पुदीना पत्ती डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर आप इसमें सोडा डालें और अंत में गन्ने का रस डालें।
सब कुछ डालकर आप सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
अंत में आप ग्लास में बर्फ डाल दें और साथ ही ग्लास पर नींबू की स्लाइस से सजाकर ड्रिंक को सर्व कर दें।






