- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Breakfast, Snack
सूजी के सेवन से कोलेस्ट्रोल से लेकर एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं भी कोसो दूर रहती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसकी मदद से बनाए जाने वाले 5 तरह के ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे जिन्हें खाकर बच्चों से लेकर बड़े हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। अगर पोहा या दलिया खाकर आपका भी मन अब ऊब गया है तो ट्राई कीजिए सूजी का बढ़िया नाश्ता।
नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने को मिल जाए, तो पूरा दिन खुशनुमा बीतता है। ऐसे में अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत पोहा या दलिया से करके थक चुके हैं, और कुछ अलग हटकर खाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। दोस्तों आज हम सूजी से बना एकदम हल्का-फुल्का जालीदार और खाने में बहुत जबरदस्त नाश्ता शेयर कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं इस नाश्ते की विधि के बारे में.
Ingredients
Method
इस नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप सूजी लीजिए बारीक या मोटी कोई सी भी ले सकते हैं.
अब सूजी को मिक्सर जार में डाल दीजिए और साथ में डालियें ½ कप दही, ½ कप पानी, 1 टेबलस्पून तेल और इनको पीस लीजियें.
पीसने के बाद अब इस बेटर को एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लीजियें.
अब बेटर में डालियें 1/4 कप पानी और चलाते हुए अच्छे से इनको मिक्स कर लीजियें.
बेटर को मिक्स करने के बाद अब इसमें डालियें ½ टीस्पून कच्चा जीरा, 1 टीस्पून नमक, ½ टीस्पून चीनी, 1 टीस्पून अदरक और हरी मिर्च क्रश किया हुआ और इन सभी चीजों को मिक्स कर लीजियें.
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद अब लगातार चलाते हुए बेटर को 2 मिनट तक फेट लीजियें.
2 मिनट फेटने के बाद अब बेटर को ढक कर 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए ताकि सूजी अच्छे से फुल जायें.
अब एक कढ़ाई लीजिए और इसमें 2 गिलास पानी गर्म करने रख दीजियें.
अब एक ढोकला प्लेट लीजिए और इसे ऑइल से अच्छे से ग्रीस कर लीजियें.
15 मिनट बाद अब सूजी में डालियें 3/4 टीस्पून इनो, 1 टीस्पून पानी और इनको अच्छे से मिक्स कर लीजियें.
इनो मिक्स करने के तुरंत बाद इस बेटर को ढोकला प्लेट में डाल दीजिए और प्लेट को अच्छे से टेप कर दीजियें.
अब पानी गर्म होने के बाद ढोकला प्लेट को कढ़ाई के अंदर रख दीजिए और बेटर के ऊपर थोड़ा सा पाव भाजी मसाला छिड़क दीजियें.
15 मिनट बाद अब गैस बंद कर दीजिए और बेटर को बहार निकाल लीजिए और 5 मिनट के लिए ठंडा होने दीजियें.
बेटर ठंडा होने के बाद अब सबसे पहले चाकू से बेटर के किनारों को निकाल लीजियें.
इसके बाद चाकू से बेटर को ट्रायंगल शेप में पीसेज में कट कर लीजियें.
अब नाश्ते में तड़का लगाने के लिए गैस पर एक पैन रखीए और इसमें डालियें 1 टीस्पून तेल और तेल को अच्छे से पैन में फैला लीजियें.
अब गैस की आंच मीडियम कर दीजिए और पैन के ऊपर रखीए सूजी के कट किए हुए पीसेज और पीसेज को 2-2 मिनट दोनों साइड से अच्छे से सेक लीजियें.
सूजी का चटपटा और बहुत सॉफ्ट नाश्ता बनकर तैयार हैं आप इस नाश्ते को हरे धनीयें की चटनी के साथ सर्व कीजिएगा.






