- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- cold drink, Drinks, energy booster, healthy drinks, Side Dish
बढ़ती हुई गर्मी शांत होने का नाम ही नहीं ले रही और ऐसी गर्मी में खुदको और अपने चहीते लोगों को हेल्थी रखना हम सबका फर्ज है। इसी को देख कर हम लाए है समर स्पेशल ड्रिंक – summer blossom की। जिसे आप जब करेंगे ट्राई, दिल से रूह तक लगेगा आपको टंडक और सेहत भी रहेगी दुरुस्त। तो चलिए फिर बनाना शुरू करते हैं।
Ingredients
- 1 ग्लास नारियल पानी
- 20 Ml गुलाब सिरप
- 20 ml लीची सिरप
- भीगी हुई सब्जा की बीज जरूरत हिसाब से
- पुदीना के पत्ते
- 56 बर्फ के टुकड़े
Method
एक ग्लास में नारियल पानी निकल लें।
अब एक दूसरे ग्लास में, लीची सिरप, गुलाब का सिरप, सब्जा का भीगा हुआ बीज डालकर मिला लें।
इस में बर्फ और पुदीने के पत्ते डालें, जरूरत हिसाब नारियल पानी डालकर मिक्स करें।
आपका रिफ्रेशिंग समर ब्लॉसम ड्रिंक तैयार हैं।






