- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course, sunday special
Sunday Special Chicken Curry Recipe – स्वादिष्ट चिकन करी रेसिपी बनाने की सरल विधि, स्वाद ऐसा कि खाने को जी ललचाएं।
अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, साथ ही खाना बनाने का भी शौक रखते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपके लिए लेकर आए हैं चिकन करी बनाने की सरल विधि जिसे आप आराम से आसानी से अपने घर में बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ बैठकर इस स्वादिष्ट रेसिपी का मजा भी ले सकते हैं।
भले ही कितने भी रेस्टॉरेंट हम चले जाएं, लेकिन घर के खाने की बात ही कुछ और होती है जिसे हर कोई पंसद करता है। तो आइए हम जानते हैं चिकन करी बनाने की आसान विधि-
Ingredients
Method
चिकन को अच्छे से धोकर, इनके मीडियम पीसेस में 1.5 tbsp अदरक लहसुन का पेस्ट, 1 tsp लाल मिर्च पाउडर, 1 tsp नमक डालकर अच्छे से मिक्स करके 20 मिनट के लिए साइड में इसे ठंडी जगह में रख दें।
एक कुकर में तेल गरम करके, खड़ा मसाला शामिल करें, एकदम बारीक कटी हुई प्याज डालें, प्याज को एकदम भून लें, साथ में नमक डालें ताकि प्याज़ जल्दी गलें
जब प्याज 80 % तक गल जाएं, इस में हरी मिर्च बारीक कटी हुई, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और थोड़ी सी हल्दी पाउडर डालकर भूनें, बीच में हल्का सा पानी डालें, ताकि मसाला गल जाए
इस में अब बारिक कटा हुआ टमाटर डालें और इसे भी अच्छे से पका लें जब तक यह तेल न छोड़ दें ।
अब इस में चिकन डालें और हाई फ्लेम पे 5 मिनट पकाएं। कटे हुए अदरक डालें, सारे पीसे हुए मसालें शामिल करें।
अब इस में पानी डालकर, कुकर को बंद करके 2 सीटी तक पका लें।
कुकर की सिटी निकलने के बाद, इसे फिर से चढ़ा के गैस पे, मीडियम आंच पे मिक्स करके, कसूरी मेथी डालें, गरम मसाला पाउडर, और आखरी में 4 tbsp मस्का डालकर मिक्स करें
आपका इसी संडे स्पेशल चिकन करी है तैयार, इसे आप गरमा गरम तंदूरी रोटी के साथ खाए या फिर जीरा राइस के साथ।






