- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Side Dish
Tandoori Roti Recipe: डेली डाइट में ज्यादातर लोग गेहूं की रोटी का सेवन करते हैं. मगर हर रोज गेहूं की रोटी बनाने से खाना बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में तंदूरी रोटी (Tandoori Roti Recipe) ट्राई करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. खासकर पनीर की सब्जी के साथ तंदूरी रोटी सर्व करने से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. मगर तंदूरी रोटी बनाने के लिए तंदूर की जरूरत पड़ती है. जिसके चलते कई लोग चाहकर भी तंदूरी रोटी का स्वाद नहीं चख पाते हैं. तो आइए जानते हैं बिना तंदूर के घर पर होटल जैसी तंदूरी रोटी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – हरी मिर्च से बनाएं स्वादिष्ट और चटपटा अचार (Green Chili Pickle Recipe)
Ingredients
- 250 ग्राम मैदा
- ½ कप दही
- ½ चम्मच मीठा सोडा
- 1 चम्मच चीनी
- 3 चम्मच रिफाइंड
- 1 चम्मच कलौंजी
- बारीक कटी हुईहरी धनिया
- नमक स्वादानुसार
- गरम पानी
Method
घर पर तंदूरी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में चीनी, नमक, रिफाइंड और मीठा सोडा मिक्स कर लें.
अब मैदे में गरम पानी डालकर सॉफ्ट आटा तैयार कर लें. फिर इसे कुछ देर के लिए ढक कर साइड में रख दें.
इससे मैदे में खमीर उठ जाएगा और तंदूरी रोटियां फूली-फूली बनेगीं.
अब आटे को एक बार फिर से अच्छी तरह गूंथ लें. फिर कड़ाही को उल्टा करके गैस पर रख दें.
कड़ाही गर्म होने के बाद इसपर हल्का सा तेल अप्लाई करें.
अब मैदे के आटे से लोई बनाएं. इसपर हरा धनिया और कलौंजी रखकर रोटी को बेल लें.
अब इस रोटी के एक तरफ पानी लगाएं और इसे गरम कड़ाही पर डाल दें. वहीं दोनों तरफ से पकाने के बाद रोटी को उतार लें.






