- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
Tawa Paneer Pulao Recipe: हमारे यहां पुलाव को पसंद करने वालों की कमी नहीं है. लंच या डिनर को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो तवा पनीर पुलाव जरूर बनाएं, ये एक सिंपल और स्वाद से भरी हुई डिश हैं.
लंच या डिनर का स्वाद बढ़ाने के लिए तवा पनीर पुलाव एक बेहतरीन रेसिपी है. स्वाद से भरपूर तवा पनीर पुलाव को बच्चे भी काफी चाव ले लेकर खाते हैं. किसी खास मौके पर खाने को स्पेशल बनाने के लिए तवा पनीर पुलाव को बनाकर सर्व किया जा सकता है. घर में अचानक कोई मेहमान आ जाएं और उन्हें कुछ स्पेशल सर्व करना हो तो ऐसी स्थिति में भी तवा पनीर एक परफेक्ट फूड रेसिपी हो सकती है. आप अगर तवा पनीर को खाना पसंद करते हैं तो बेहद आसानी से इस घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
तवा पनीर पुलाव को बनाने के लिए ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. आपने अगर कभी तवा पनीर पुलाव नहीं बनाया है या फिर कुकिंग अभी सीख रहे हैं तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से बेहद आसानी से स्वाद से भरपूर तवा पनीर पुलाव को तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी सिंपल रेसिपी.
Ingredients
- 1 ½ कप बासमती चावल
- 3 बड़ा चम्मच तेल
- 1 चम्मच बटर
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 1 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 बारीक कटी हुई गाजर
- 5 बारीक कटी हुई बीन्स
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 3 बड़ा चम्मच मटर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच पाव भाजी मसाला
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच शेजवान सॉस
- ½ कप कद्दूकस की हुई पनीर
- ½ उबला और कद्दूकस किया हुआ आलू
- 2 चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
- पानी आवश्यकता के अनुसार
- नमक स्वादानुसार
Method
पनीर तवा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को पानी में भिगो दें. 20 मिनट बाद पैन में पानी, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच तेल एड करें.






