Chanakya Niti: लव लाइफ हो या शादीशुदा जिंदगी, इन दोनों रिश्तों की नीव विश्वास और प्यार पर रखी जाती है। पति-पत्नी और प्रेम संबंधों के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होना आम बात है, लेकिन जब इस रिश्ते में तालमेल की कमी होने लगे तो यह विवाद की जड़ बन जाते हैं। लव रिलेशनशिप और वैवाहिक जीवन में खुशियां पाना चाहते हैं, तो मानसिक शांति और सम्मान का भाव बहुत जरूरी है।

चाणक्य नीति में बताया गया है कि किस एक चीज की वजह से लव लाइफ और दांपत्य जीवन में ग्रहण लग जाता है। इन रिलेशन में उस एक चीज का आगमन हो जाए तो सुखी रिश्तों में भी आग लग जाती है। इसलिए समय रहते अगर इस अवगुणों को दूर न किया जाए तो व्यक्ति के संबंध खाक हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको यहां यह बताएंगे कि वह एक कौन सी चीज है, जिसे सुधार कर आप अपना रिश्ता बचा सकते हैं।
सुखी दांपत्य जीवन में ग्रहण है घमंड
वैवाहिक जीवन में जब पति या पत्नी में घमंड का भाव पैदा हो जाए तो वहां सम्मान खत्म हो जाता है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे रिश्तों में बिन बात की कलह का मूल अहंकार ही होता है। घमंड के नशे में चूर व्यक्ति का शादीशुदा जीवन तनाव और दुख में गुजरता है। अहंकार वैवाहिक जीवन में उस ग्रहण के समान है जिसका नकारात्मक असर लंबे समय तक रहता है। अभिमान दांपत्य जीवन में उस कांटे की तरह है जिसे छूते ही खुशियों और प्यार से भरा गुब्बार फटकर तबाह हो जाता है, जिसे दोबारा नहीं फुलाया जा सकता।

लव लाइफ में आग लगा देता है अहंकार
चाणक्य कहते हैं कि अहंकारी व्यक्ति कभी अच्छा लवर नहीं बन सकता। जब प्रेम संबंधों में अहंकार आ जाता है तो प्यार में कमी आने लगती है और दूरियां बढ़ती जाती है। रिश्तों में घमंड का कोई स्थान नहीं होता है। लव लाइफ को मुकाम तक पहुंचाना है, तो घमंड का त्याग करना बहुत जरूरी है। चाणक्य कहते हैं कि अहंकार को तोड़कर ही वैवाहिक जीवन में प्रवेश करना चाहिए। जिसे आप पसंद करते है उसमें अहंकार का भाव होगा तो शादी के बाद साथ रहने में परेशानी आएगी। जो शादी से पहले ही अपने अहंकार पर काबू पा लेते हैं, उनका वैवाहिक जीवन हमेशा सुखी बना रहता है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। बता दें कि हम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






