Thyroid Disease Solution: थायराइड एक ऐसी बीमारी है, जो जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ती है। इस बीमारी से बहुत- से लोग परेशान है। लगातार बिगड़ती जीवनशैली और खान-पान की वजह से थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। लोग इतना अधिक अपने जीवन में व्यस्त हो जाते हैं कि उनके पास फुरसत ही नहीं है अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए। इसलिए लोग इस बीमारी को न्योता देते है। थायराइड के मरीजों को धीरे- धीरे सांस लेने में दिक्कत, बैठने में दिक्कत होने लगती है। इससे इनकी दिनचर्या भी प्रभावित होती है। थायराइड दो प्रकार का होता है। हाइपरथायरायड और हाइपोथायरायड। कुछ खाने की चीजें भी इस समस्या को ट्रिगर करती हैं, इसलिए इन चीजों से दूरी बनाए रखना ज्यादा जरूरी है। तो, आइए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिनसे थायराइड के मरीजों को दूर रहना चाहिए।

ग्लूटेन प्रोडक्ट्स
जो भी लोग थायरॉइड की बीमारी से पीड़ित है, उन लोगों को ग्लूटेन वाले उत्पादों का सेवन कम करना चाहिए। ग्लूटन प्रोडक्ट्स में हाई प्रोटीन पाया जाता है, जो आपके शरीर में बीपी और मोटापा बढ़ाता है। वैसे तो आटा, मैदा जैसे ग्लूटेन वाले उत्पादों को डाइट से अलग करना मुश्किल होता है, लेकिन इनका सेवन कम करके आप इस बीमारी से बच सकते हैं।
फास्ट फूड
थायराइड के मरीजों के लिए फास्ट फूड का सेवन घातक साबित हो सकता है। इनमें आयोडिन की मात्रा कम पाई जाती है जो शरीर में थायराइड की समस्या बढ़ाता है। वैसे भी फास्ट फूड का अधिक सेवन शरीर में कई बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए अगर आप थायराइड के मरीज हैं तो फास्ट फूड से दूरी बना लें।
कैफीन ड्रिंक्स
अगर आप थायराइड की समस्या से जूझ रहे है, तो आपको कैफीन वाली ड्रिंक्स बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए। ये आपके शरीर में जहर का काम कर सकती है। कैफीन थायराइड की दवाओं के असर को कम करता है और ग्रंथि को बढ़ाता है। इसलिए आप कैफीन ड्रिंक्स को पीने से जितना हो सके बचें।
मीठे से दूर रहें
थायराइड के मरीजों को ज्यादा चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा चीनी के सेवन से थायराइड की समस्या बढ़ सकती है। चीनी आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित कर आपकी समस्या को और बढ़ा सकती है, जिससे आपकी थायरॉयड ग्रंथि भी प्रभावित हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






