Mood Swings Problem Soution: अपनी बहुत- से लोगों को देखा होगा कि वो पल में खुश होते हैं और पल में गुस्सा या नराज हो जाते हैं। इस स्थिति को मूड स्विंग्स कहते है। वैसे तो मूड स्विंग्स बहुत वजह से हो सकता है। लेकिन, खानपान भी मूड स्विंग्स का कारण है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो आप कुछ जरूरी फूड का सेवन कर सकते है। इससे आपका मूड अच्छा रहेगा। दरहसल, ये फूड मूड को बूस्ट करते है। पर इसके लिए पहले आपको पता होना चाहिए कि वो फूड है कौन- से है। पर आप फिक्र मत करिए क्योंकि आज के आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे। इसके लिए आपको आर्टिकल के अंत तक पढ़ना होगा।

पालक का सेवन करें
हम सभी जानते हैं पालक में बहुत- से जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, मूड को बेहतर बनाने के लिए भी पालक का सेवन करना बहुत लाभकारी है। पालक में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। पालक आयरन से भी भरपूर होता है।
फर्मेटेड फूड्स
मूड स्विंग्स से निपटने के लिए किवी, किमची, कांची, दही जैसे फर्मेटेड फूड को आहार में शामिल किया जा सकता है। ये प्रोबायोटिक्स फूड हैं। ये आपके मूड को अच्छा करने में मदद करते हैं।
प्रोटीन युक्त फूड्स
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रोटीन मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। प्रोटीन में मौजूद अमीनो एसिड न्यूरोट्रांसमीटर की तरह काम करते हैं। इसे अपने डाइट में शामिल करने से आपको खुद फर्क नजर आने लगेगा।
एंटीऑक्सीडेंट
आपको बता दें, हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट फायदेमंद साबित हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मूड ठीक करने के लिए ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, शहतूत को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






