डिटॉक्स ड्रिंक्स तेजी से वजन घटाने में मदद करते हैं। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालते हैं। मेटाबोलिज्म दर को तेज करते हैं। इस प्रकार वजन घटाने में मदद मिलती है। आइए जानें कौन से हैं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स।
इन दिनों बढ़ते वजन को लेकर अधिकतर लोग परेशान है। खराब जीवनशैली, वर्कआउट न करना और अनहेल्दी डाइट के कारण वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

आप कई तरीके के डिटॉक्स ड्रिंक्स अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये वजन घटाने में तेजी से मदद करते हैं। ये आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। इस प्रकार वजन घटाने में मदद मिलती है। ये पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करते हैं। ये आपको दिनभर हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। वजन घटाने के लिए आप कौन से ड्रिंक्स डाइट में शामिल कर सकते हैं आइए जानें।
एप्पल डिटॉक्स ड्रिंक
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको कुछ सेब के टुकड़ों, दालचीनी, नींबू का रस और पानी की जरूरत होगी। इसके लिए एक जार में सेब को टुकड़ों को डालें। इसमें पानी डालें। अब इसमें दालचीनी और नींबू का रस मिला दें। ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है।
खीरे से बना डिटॉक्स वॉटर
खीरे में 90 प्रतिशत पानी होता है। गर्मियों में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन बी, पौटेशियम और मैग्नीशियम होता है। खीरे के डिटॉक्स वॉटर को बनाने के लिए आपको खीरे के कुछ टुकड़े, काला नमक, नींबू का रस, पानी और पुदीने की पत्तियों की जरूरत होगी। अब एक गिलास में खीरे के टुकड़े डालें। इसमें पानी डालें और बाकी अन्य सामग्री डालें। इसे मिलाएं और इसका सेवन करें।
साल्टवॉटर फ्लशआउट

सॉल्टवाटर फ्लश कोलोन को साफ करने में बहुत काम आता है। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक इसके लिए सुबह-सुबह खाली पेट उठते ही गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाए और उसे पी लें। बहुत जल्द टॉयलेट का अर्ज होगा और पेट की गंदगी बाहर निकल जाएगी। इससे कॉन्स्टिपेशन की समस्या भी दूर होगी।
नींबू डिटॉक्स ड्रिंक

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। ये स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ये तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास पानी में नींबू का रस मिलाएं। इसमें पुदीने की पत्तियां मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और इसका सेवन करें. ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करता है।
प्रोबायोटिक्स
कोलोन साफ करने के लिए प्रोबायोटिक्स बेहद मददगार साबित होते है। इसके लिए आप छाछ, योगर्ट, किमची, अचार पानी आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट में इंफ्लामेशन दूर होगा।
संतरे से बना डिटॉक्स ड्रिंक

संतरे भी विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत है। ये शरीर के फैट को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। इस प्रकार ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए संतरे के जूस में काला नमक डालकर सेवन करें। ये वजन घटाने में बहुत फायदेमंद है।
एप्पल जूस
एप्पल यानी सेब में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो पेट के कोने-कोने की गंदगी को साफ कर देता है। कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि सेब का जूस आंत साफ करने के लिए बेहद फायदेमंद है। बिना छिल्का उतारे सेब का जूस पीएं। सेब का जूस पीने के बाद तेजी से पेट साफ हो जाएगा।






