- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, summer dishes, sweet dish, मिठाई
Mango Rasgulla Recipe: गर्मी का मौसम आते ही लोग आम की अलग-अलग डिशें बनाने में लग जाते हैं. ऐसे में मैंगो शेक बनाने से लेकर मैंगो स्मूदी और आम पापड़ जैसी चीजें काफी कॉमन होती हैं. लेकिन क्या आपने कभी आम के रसगुल्ले (Mango Rasgulla Recipe) ट्राई किए हैं. जी हां, गुलाब जामुन और छेने के रसगुल्ले तो आपने कई बार खाए होंगे. मगर आइए आज हम आपको बताते हैं आम के रसगुल्ले बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप गर्मियों में टेस्टी और हेल्दी डेजर्ट एन्जॉय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर पर मिनटों में बनाएं छेने के स्वादिष्ट रसगुल्ले, फॉलो करें ये आसान रेसिपी, रसगुल्ले बनेंगे काफी सॉफ्ट और स्पंजी
Ingredients
Method
आम का रसगुल्ला बनाने के लिए सबसे पहले दूध में आम के टुकड़े डालकर उबलने के लिए रख दें.
दूध में उबाल आने के बाद इसमें नींबू का रस डालें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
अब सूती कपड़े की मदद से दूध को छानकर पानी अलग कर दें. फिर इसे 2-3 बार साफ पानी में छानें. जिससे इसकी खटास रिमूव हो जाएगी.
इसके बाद कपड़े में मौजूद पनीर को प्लेट में रखकर 10मिनट तक गूंथें.
ध्यान रहे कि पनीर का डो बिल्कुल सॉफ्ट और चिकना होना चाहिए.
अब इसे हाथेलियों में घुमाते हुए छोटी-छोटी गोलियां बना लें. गोलियां बिल्कुल चिकनी बननी चाहिए. जिससे रसगुल्ले फटने का डर नहीं रहेगा.
इसके बाद पानी में चीनी उबालकर चाशनी बना लें. साथ ही पानी में थोड़ी सी केसर भी एड कर दें.
चाशनी बनने के बाद इसमें छेने की गोलियां डाल दें और इसे ढककर पकने के लिए छोड़ दें.
हर 5 मिनट में ढक्कन हटा कर रसगुल्लों को हल्के हाथों से चलाते रहें.
ऐसे में 10-15 मिनट तक रसगुल्लों के धीमी आंच पर उबालें और रसगुल्ले पकने के बाद गैस बंद कर दें.
बस आपके आम के रसगुल्ले रेडी हैं. इसे 3-4 घंटे तक फ्रिज में ठंडा करने के टेस्टी और चिल्ड डेजर्ट का लुत्फ उठाएं.






