- Prep
- 2h
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Snack
क्या आप भी हेल्दी और स्वादिष्ट वडा खाना चाहते हैं? क्या आप भी दूसरे राज्य की प्रसिद्ध रेसिपी को अपने घर ट्राई करना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।
दोस्तों आज हम आप लोगों को छतीसगढ़ की परसिद्ध रेसिपी को बताने वाली हूँ। जिसे की वहाँ के लोग हमेसा अपने तीज त्योहार पे अपने घर पर बड़ी ही चाव के साथ बनाते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ काफी हेल्दी भी होता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी मददगार होता है। और वह प्रसिद्ध रेसिपी है उड़द दाल का वडा जो की बहुत ही क्रिस्पी और स्वादिस्त होती है। इस छतीसगढ़ की प्रसिद्ध रेसिपी को आज हम लोग अपने घर बनाने वाले हैं और पहली बार मे ही इसे एकदम फुले-फुले बनाने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी किए इस रेसिपी को बनाते हैं।
Ingredients
- 2 कप उड़द दाल
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 4 लहसुन
- 3 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
- 50 ग्राम ताजा हरा धनिया
- 50 ग्राम ताजा पुदीने के पत्ते
- 50 ग्राम डिल के पत्ते
- 1 इंच स्टिक दालचीनी
- 1.5 टी स्पून जीरा
- स्वादानुसार नमक
- तेल, तलने के लिए
Method
सबसे पहले आप 2 कप उड़द को लेकर उसे रात भर या फिर 6-7 घंटे पानी मे भिगो दीजिएगा। फिर इसे अच्छे से पानी के साथ 2-3 बार साफ कर लीजिएगा। ताकि उसमे से सभी धूल और कंकड़ निकल जाए। फिर इसे अच्छे से साफ कर मिक्सी मे डालकर दरदरा ग्राइन्ड कर लीजिएगा। इसे बिना पानी के ही पिसिएगा जरूरत पड़े तभी इसमे 1-2 चम्मच पानी को डालिएगा।
जब आपका दाल पीसकर रेडी हो जाए तब आप इसमे अलग सब्जियां और मसालों को मिला कर इसका एक गाढ़ा बैटर रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए
सबसे पहले आप एक बड़े कटोरे मे सभी दाल को पलट कर उसमे 1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ हरी धनिया पत्ती, स्वाद अनुसार नमक, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर को डालकर इसे अच्छे से मिला लीजिएगा।
जब सभी चीजें अच्छे से मील जाएँ तब आप अपने हाथों से इसे एक ही दिशा मे 5-6 मिनट के लिए फेट लीजिएगा। ताकि यह एक दम हल्का हो जाएगा जिससे यह अंदर से बिल्कुल भी मुलायम और बाहर से एकदम कुरकुरा हो जाएगा।






