- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- maharashtrian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snacks
आप भी स्ट्रीट फूड खाने के सौकीन हैं? क्या आप भी बड़े शहरों के स्ट्रीट फूड को अपने घर आने पे नही भूल पाते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।
दोस्तों ऐसा हर किसी के साथ होता है की वह कही घूमने जाते है, लेकिन घर वापस आकार भी वह वहीं का रह जाते है। उसका मेन रिजन होता है वहाँ के स्वादिस्त और चटपटी रेसीपियाँ और उन शहरों मे से एक है मुंबई जहाँ की फेमस रेसिपी है वडा पाव। जो की मुंबई मे बहुत जोरों सोरो से खाई जाती है। यह मुंबई के हर गली चौराहा पे मिल जाता। इसलिए जो भी वहाँ जाता हैं वहाँ के इस बड़े पाव को जरूर से टेस्ट करता है। जो की लोगों को इतना अच्छा लगता है की वह घर आकार भी उसे याद करते है।
लेकिन अब आपको उसे ज्यादा याद करने की जरूरत नही है, क्योंकि आज मैं आप लोगों के लिए मुंबई वडा पाव की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जिसे आप अपने घर आसानी से बना सकते हैं और इस बारिश का मजा ले सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए इस वड़े पाव की रेसिपी को बनाते हैं।
Ingredients
- 6 पाव
- 3 उबले हुए आलू
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चुटकी हींग
- ¼ चम्मच सरसों के दाने
- ½ इंच बारीक कटा हुआ अदरक
- ½ कप चने का बेसन
- 2 लहसुन की बारीक कटी हुई कलियां
- 1 चुटकी बेकिंग सोडा
- डीप फ्राई करने के लिए तेल
- 3-4 करी पत्ता
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
Method
वीकेंड पर वड़ा पाव ट्राई के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर बॉउल में मैश करलें. साथ ही हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को मिक्सर में पीस कर पेस्ट तैयार करें.
पैन में थोड़ा सा तेल गर्म कर लें. फिर इसमें सरसों के दाने डालें और चटकने के बाद पैन में हींग, करी पत्ता और हल्दी पाउडर एड करें. अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भूनें.
तड़का पकने के बाद इसे आलू के बॉउल में डालकर अच्छी तरह से चलाएं. अब इसमें हरा धनिया, नींबू का रस और नमक मिक्स कर दें. ध्यान रहे कि सारी सामग्रियां अच्छी तरह से मिल जाएं.






