Valentine Day 2023: दो प्यार करने वालों के लिए वैलेंटाइन डे बेहद खास होता है। प्रेमी जोड़े सालभर इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन लोग अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं और अपने पार्टनर को गिफ्ट्स देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ ऐसे उपहार भी होते हैं, जो हमें अपने पार्टनर को नहीं देने चाहिए। ऐसे उपहार देना अशुभ माना जाता है और यह आपकी प्यार भरी जिंदगी में कड़वाहट ला सकता है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के हिसाब से किस तरह का गिफ्ट हमें अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए।

रुमाल और पेन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमें ऐसे खास दिन पर रुमाल या पेन उपहार में नहीं देना चाहिए। इससे लेने-देने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपको अपने काम से जुड़ी कोई वस्तु उपहार में देते हैं, तो यह आपके व्यापार के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
साथ ही रिश्तों में भी कड़वाहट बनी रहती है।
जूते
भूलकर भी कभी अपने पार्टनर को जूते गिफ्ट नहीं करने चाहिए। वास्तु के अनुसार, जूते जुदाई का प्रतीक होते हैं। ऐसे में जूते का उपहार देना आपके लिए दर्द भरा हो सकता है। आप अपने पार्टनर से अलग हो सकते हैं।
घड़ी गिफ्ट न करें
अक्सर लोग उपहार में घड़ी ही देना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार किसी को भी घड़ी गिफ्ट करना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की तरक्की रुक जाती है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






