Valentine’s Day Gift Idea: प्यार का महीना यानी फरवरी की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना दो प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में 14 तारीख सबसे खास होती है। पार्टनर इस दिन को यादगार बनाने के लिए हर मुश्किल से मुश्किल कोशिश करते हैं। तो अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि इस वैलेंटाइन आप अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दें? तो यहां हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ गिफ्ट्स बताने जा रहे हैं, जो आपके रिश्ते में प्यार बढ़ा सकता है।

बांस का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांस का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि यह तरक्की और समृद्धि का प्रतीक होता है। अगर आप वैलेंटाइन पर इसे अपने पार्टनर को गिफ्ट करते हैं यह आपके रिश्ते में प्यार, खुशी और शांति बनाता है।
इन रंगों के फूल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वैलेंटाइन डे पर रेड और पिंक कलर का फूल देना बेहद शुभ होता है। ऐसा माना गया है कि रेड एंड पिंक कलर के फूल दोस्ती और प्यार को बढ़ाते हैं।
फूल देते समय इन बातों का रखें
वैलेंटाइन डे पर ज्यादातर लोग प्यार जताने के लिए गुलाब का फूल देते हैं, लेकिन फूल देते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि उसमें कांटे न लगे हों। क्योंकि कांटेदार पौधे या फूल उपहार के तौर में देने से रिश्ते में तनाव होता है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






