- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Kerala, South Indian
वरुथराचा सांभर रेसिपी: वरुथराचा सांभर केरल की मनपसंद डिश है। स्वादिष्ट होने के साथ- साथ ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसे भूने हुए नारियल और सांभर पाउडर के साथ बनाया जाता है। ये डिश सिर्फ केरल में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत देश में खाई जाती है। इसका स्वाद चटपटा और मन को छू जाने वाला होता है। इमली के पानी और पकी हुई दाल के साथ पिसे मसालों की महक एक स्वादिष्ट और त्योहारी सांबर बनाती है। आप वरुथराचा सांभर रविवार को बनाकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ इसके स्वाद का आनंद उठा सकते है।
इडली सांभर किसे पसंद नहीं होता, पर बहुत से लोगों को पता ही नहीं है कि आखिर ये स्वादिष्ट वरुथराचा सांभर कैसे बनाते है। अक्सर लोग होटल में जाकर इसका आनंद उठाते है। लेकिन, आप फिक्र मत करिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे स्वाद से भरपूर वरुथराचा सांभर अपने घर पर कैसे बनाए? तो चलिए देर किस बात की शुरू करते हैं।
Ingredients
- 1/ कप तूर दाल
- 2 हरी मिर्च
- 2 आलू
- 5-6 भिंडी / वेंडक्का
- 1 टमाटर
- 1 छोटा चम्मच चना दाल
- 1 छोटा चम्मच उरद दाल
- 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल
- नमक
- 3-4 धनिया के बीज
- 1/ कप कसा हुआ नारियल
Method
सबसे पहले घर पर ही सांभर पाउडर तैयार करना है। फिर एक कढ़ाई लें, उसे धीमी आंच में गरम करके उसमें तेल डालें और उसमें मेथी के दाने डालें। हल्का ब्राउन होने तक भून लें, उड़द की दाल और चना की दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
कुछ सेकंड बाद इस एक बाउल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब पैन में साबुत धनिया, सुखी लाल मिर्च, करी पत्ता, कद्दूकस किया हुआ नारियल फिर सबको भून लें। थोड़ी देर बाद सबको ग्राइंडर में पीस लें। अब एक कुकर में इमली का पानी, हल्दी पाउडर, नमक और सभी सब्जियां डालें। थोड़ी देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
एक बड़े सॉस पैन में, दाल, इमली के पानी में पकी हुई सब्जियां और सांबर पाउडर मिलाएं। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाने के लिए हिलाएं। नमक और मसाला स्वादानुसार डालकर सांभर को 5- 6 मिनट तक पकाएं जब तक वो उबलने ना लगे।
अब एक छोटे पैन में नारियल का तेल गरम करके उसमें राई डालें। बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें और नरम और हल्का भूरा रंग होने तक भूनें। सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें और कुछ सेकंड के लिए लाल मिर्च के चटकने तक भूनें। इसमें लगभग 20 सेकंड का समय लगेगा। गरमा गरम वरुथराचा सांबर के ऊपर मसाला डालिये और कटे हरे धनिये से सजा लें।
गैस बंद कर दें और सांबर को परोसने से पहले लगभग 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। उसके बाद वरुथराचा सांभर सभी को सर्व करें।





