Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत महत्व दिया गया है। वास्तु के अनुसार अगर किसी घर में वास्तुदोष होता है, तो वहां आए दिन कोई ना कोई परेशानी होती रहती है। हालांकि, कुछ लोग वास्तु शास्त्र में यकिन नहीं करते हैं। लेकिन जो वास्तु के इन नियमों का पालन करेंगे वह अपने घर में मैजूद वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर में मौजूद वास्तु दोष को कैसे दूर करें।

1. अगर आप अच्छा धन कमाना चाहते हैं और सफल बनना चाहते हैं, लेकिन आपके पास धन नहीं बच पा रहा है और आपकी कामयाबी में कोई ना कोई परेशानी आ रही हैं, तो आप घर के दक्षिण-पूर्व की दिशा की दिवारों से गहरा रंग हटा कर हल्का नारंगी या गुलाबी रंगों का प्रयोग करें।
2. अगर आपको जीवन में सौभाग्य और वृद्धि चाहिए, तो घर में मौजूद सभी अग्नी से संबंधित उपकरण को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखें। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि कोई बिजली का उपकरण खराब न हो या फिर उसमें से किसी तरह की आवाज न निकलें।
3. घर में सुख-शांति और संपन्नता के लिए में महमानों का स्थान हमेशा उत्तर या पश्चिम की दिशा में रखें।
4. वास्तु के मुताबिक, घर में गंदगी और मकड़ी के जाले होने से नकारात्मक ऊर्याएं बढ़ती हैं। इसलिए समय-समय पर घर के अंदर की सफाई और मकड़ी के जाले हटाते रहें।
5. अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो उसमें रोजना पानी देना चाहिए। तुलसी का पौधा कभी मुरझाना नहीं चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
6. वास्तु के अनुसार कभी भी व्यक्ति को दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। इसी के साथ अगर जहां आप सोते हैं वहां कोई आईना लगा हुआ हो तो सोते समय उसको ढक कर रखना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






