Vastu Tips: जब किसी इंसान का बुरा वक्त चलता है, तो उसके सारे काम बिगड़ जाते हैं। हर काम में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्यों में असफलताएं, आर्थिक परेशानियों और बीमारियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इन सबके पीछे का कारण क्या है? दरअसल, इन सब के पीछे इंसान की बुरी आदतें होती हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन सी आदतें हैं जिसे आपको बदलनी चाहिए।

नाखून चबाना
कई लोगों को अपनी उंगलियों के नाखून चबाने की आदत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह आदत बहुत गंदी है और इससे व्यक्ति पर कई तरह के दोष लगते हैं। नाखून चबाने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, जिससे जीवन में धन हानि और सम्मान में गिरावट आने लगती है।
पैरों को घसीटकर चलना
कई लोगों को आपने देखा होगा, जो जमीन पर पैरों घसीटकर चलते हैं। ज्योतिष में आदत को बहुत बुरा माना जाता है। ऐसा करने से लोगों के वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां होती हैं। पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।
जूते-चप्पल ठीक ढ़ंग से न रखने की आदत
कई लोग अपने घरों में जूते-चप्पल को इधर-उधर फैलाकर रखते हैं। वास्तु के अनुसार, जिन घरों में जूते-चप्पल बिखरे होते हैं वहां पर दुर्भाग्य का साया बना रहता है। इससे धन की हानि होती है और घर में वाद-विवाद बना रहता है।
घर में गंदगी का होना
जिन घरों में हमेशा गंदगी रहती है वहां मां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है। इसलिए गंदगी वाले घरों में कभी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।
रसोईघर में फैली गंदगी
कई लोगों के घरों में रसोई का सामान इधर-उधर फैला रहता है। जूठे बर्तन सिंक में पड़े रहते हैं। इससे व्यक्ति को दोष लगता है, जिससे भाग्य कभी साथ नहीं देता है और धन की हानि होती है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






